News

उइगर मुस्लिमों पर बढ़ते अत्याचारों पर अमेरिका  हुआ सख्त, 14 चीनी कंपनियां को किया ब्लैकलिस्ट

savan meena

चीन में उइगर समुदाय और अन्य मुस्लिम अल्पसंख्यक समुदायों के साथ हो रहे जुल्म को लेकर अमेरिका और सख्त हो गया है। अमेरिका के बाइडेन प्रशासन ने चीन की 14 कंपनियों को ट्रेड ब्लैकलिस्ट सूची में जोड़ दिया है। इन कंपनियों का चीन में उइगर और मुस्लिम समुदायों के शोषण में कथित तौर पर भूमिका बताई गई है जिसके बाद अमेरिका ने यह कार्रवाई की है।

बाइडेन प्रशासन ने चीन की 14 कंपनियों को ट्रेड ब्लैकलिस्ट सूची में जोड़ा

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, अमेरिका के वाणिज्य विभाग की तरफ से कहा गया कि चीन के झिंजियांग प्रांत में मुस्लिम अल्पसंख्यकों के खिलाफ बीजिंग के दमन, सामूहिक नजरबंदी और उच्च-प्रौद्योगिकी निगरानी के अभियान को सक्षम करने में इन इलेक्ट्रॉनिक्स और प्रौद्योगिकी फर्मों और अन्य कंपनियों ने मदद की है।

चीन उइगर समुदाय के लोगों का कर रहा शोषण

वाणिज्य विभाग की तरफ से यह भी कहा गया कि इन कंपनियों के बारे में कहा जा रहा था कि यह रूस में सैन्य कार्यक्रमों या प्रतिबंधित परमाणु विकास, या ईरान पर व्यापार प्रतिबंधों का उल्लंघन करने में सहायता करती हैं।

इन प्रतिबंधों में अमेरिकियों को इन कंपनियों को सामान व अन्य उपकरण बेचने पर रोक है। यह अमेरिका के तरफ से उठाया गया नया कदम है। अमेरिका की कोशिश है कि इन कंपनियों के द्वारा चीन को उइगर समुदाय के लोगों का शोषण करने में की जाने वाली मदद को रोका जा सके।

चीन की सरकार ने साल 2017 से झिंजियांग प्रांत में लाखों लोगों को कैद कर रखा है

बता दें चीन की सरकार ने साल 2017 से झिंजियांग प्रांत में लाखों लोगों को कैद कर रखा है। चीन पर आरोप लगते रहे हैं कि वो यहां जबरन लेबर कैंप चलाता है, लोगों को प्रताड़ित करता है और जबरन नसबंदी करने के भी चीन पर आरोप हैं। आलोचकों का कहना है कि चीन कथित रूप से मुस्लिम जातीय अल्पसंख्यक समूहों का दमन करना चाहता है।

Like and Follow us on :

Cannes 2024: Kiara Advani ने व्हाइट स्लिट गाउन में दिखाई सिजलिंग अदाएं

Cannes 2024: Urvashi Rautela ने कान फिल्म फेस्टिवल में बिखेरा जलवा

चांद पर ट्रेन चलाएगा NASA , तैयार हुआ पूरा खाका

DD News: ‘कलावा स्क्रीन पर नहीं दिखना चाहिए’, जानें UPA शासन में पत्रकारों को कैसे हड़काते थे दूरदर्शन के अफसर

AAP News: नवीन जयहिंद का दावा- "स्वाति मालीवाल की जान को खतरा... साजिश के तहत हुआ CM के घर हमला"