News

मानव जेनेटिक संसाधन प्रबंधन के नियम जल्द लागू करेगा चीन

savan meena

पेइचिंग – चीन ने मानव जेनेटिक संसाधन प्रबंधन नियम को काफी सख्त कर दिया है। चीन के उप-विज्ञान मंत्री ने कहा कि इस नियम ने व्यवस्थित रूप से मानव जेनेटिक संसाधान प्रबंधन को मजबूत बनाया है।

चीन में मानव जेनेटिक संसाधन प्रबंधन नियम एक जुलाई से लागू होगा। इस नियम में संरक्षण की मजबूती, समुचित प्रयोग, सेवा और निगरानी के समायोजन जैसे पक्षों में देश में मानव जेनेटिक संसाधन प्रबंधन का निर्धारण किया गया है।

चीनी उप-विज्ञान और तकनीक मंत्री शू नानपिंग ने इस नियम के बारे में बताया। उन्होंने कहा, 'इस नियम ने व्यवस्थित रूप से मानव जेनेटिक संसाधन प्रबंधन को मजबूत बनाया है। पहला, मानव जेनेटिक संसाधन से जुड़ी गतिविधि चलाने के उद्देश्य को सार्वजनिक स्वास्थ्य, राष्ट्रीय सुरक्षा और सामाजिक कल्याण के लिए है। दूसरा, चौतरफा तौर पर प्रबंधन मजबूत किया गया। तीसरा, इस नियम के उल्लंघन की काररवाई पर सख्त सजा दी जाएगी।'

इस नियम में कहा गया कि अगर विदेशी इकाइयों को वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए चीनी मानव जेनेटिक संसाधन के प्रयोग की जरूरत है, तो उनको संबंधित चीनी कानून और नियम का पालन करना और चीनी सहयोगी के साथ काम करना होगा।

शादी के बाद वेकेशन मनाते हुए स्पॉट हुईं Taapsee Pannu

उत्तराखंड के जंगलों में लगी भीषड़ आग से 3 की मौत, CM धामी ने किया निरीक्षण

Adhyayan Suman ने याद किये स्ट्रगल के दिन, 'पेंटहाउस एक लग्जरी जेल की तरह लगता था'

Big News: राहुल गांधी की इंटरनेशनल बेइज्जती, जिस गैरी कास्परोव को बताया फेवरिट चेस प्लेयर, उन्हीं ने कहा – 'पहले रायबरेली जीत के दिखाओ'

Fake Video: अमित शाह फर्जी वीडियो केस में अब अरुण रेड्डी गिरफ्तार, चलाता है ‘स्पिरिट ऑफ कांग्रेस’ नाम से हैंडल