States

Assembly Election Result 2021 LIVE Updates : बंगाल में टीएमसी 200 के पार,जाने और राज्यों की अपडेट ?

Ranveer tanwar

देश के 4 राज्य और 1 केंद्र शासित प्रदेश में मार्च और अप्रैल के महीने में

हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम आज आने वाले हैं. वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है.

दोपहर तक तस्वीर स्पष्ट हो जाएगी कि अगले पांच साल के लिए पश्चिम बंगाल,

असम, तमिलनाडु, केरल व पुडुचेरी में किस पार्टी का शासन होगा.

यहां द्रमुक+ शुरुआती दो घंटों के रुझानों में ही बहुमत के 118 सीटों के

आंकड़े को पार कर गया। पुडुचेरी में भाजपा+ और कांग्रेस+ में शुरुआत में कांटे का दिखा, लेकिन बाद में भाजपा+ आगे निकल गई।

LIVE अपडेट्स…

12:45 PM- टॉलीगंज से केंद्रीय मंत्री और भाजपा उम्मीदवार बाबुल सुप्रियो 25,000 वोटों से पीछे हुए।

12:43 PM- नंदीग्राम में ममता बनर्जी ने पहली बार भाजपा के शुभेंदु अधिकारी पर 1,500 वोटों की बढ़त बनाई।

12:40 PM- केरल की पलक्कड़ सीट से भाजपा उम्मीदवार मेट्रोमैन ई. श्रीधरन आगे चल रहे हैं।

12:35 PM- बंगाल में तृणमूल 208, भाजपा 80 और कांग्रेस 2 सीटों पर आगे।

12:30 PM- असम में भाजपा+ 78 कांग्रेस+ 46 सीटों पर आगे, पुडुचेरी में भाजपा+ 8 और कांग्रेस+ 3 सीटों पर आगे।

12:25 PM- तमिलनाडु में भाजपा+ 91, कांग्रेस+ 142 पर आगे। केरल में लेफ्ट 92, कांग्रेस 45 सीटों पर आगे।

12:20 PM- नंदीग्राम में छह राउंड के बाद शुभेंदु ने फिर 7,226 वोटों की बढ़त बनाई, ममता पिछड़ीं।

12:00 PM- बंगाल में तृणमूल+ 206, भाजपा+ 83 और कांगेस+ 1 सीटों पर आगे।

11:40 AM- बंगाल में खरदह सीट से तृणमूल की दिवंगत उम्मीदवार काजल सिन्हा आगे।

काजल का हाल ही में कोरोना की वजह से निधन हो गया था।

11:30 AM- बंगाल की टॉलीगंज सीट से भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो 3,500 वोटों से पीछे।

11:25 AM- सिंगूर सीट पर तृणमूल के बेचाराम मन्ना ने भाजपा के रवींद्रनाथ भट्टाचार्य पर बढ़त बनाई। शिवपुर से तृणमूल उम्मीदवार मनोज तिवारी पीछे।

11:10 AM- असम में भाजपा+ 82 कांग्रेस+ 43 सीटों पर आगे, पुडुचेरी में भाजपा+ 9 और कांग्रेस+5 सीटों पर आगे।

11:00 AM- तमिलनाडु में भाजपा+ 101, कांग्रेस+ 132 पर आगे। केरल में लेफ्ट 90, कांग्रेस 47 सीटों पर आगे।

Like and Follow us on :

उत्तराखंड के जंगलों में लगी भीषड़ आग से 3 की मौत, CM धामी ने किया निरीक्षण

Adhyayan Suman ने याद किये स्ट्रगल के दिन, 'पेंटहाउस एक लग्जरी जेल की तरह लगता था'

Big News: राहुल गांधी की इंटरनेशनल बेइज्जती, जिस गैरी कास्परोव को बताया फेवरिट चेस प्लेयर, उन्हीं ने कहा – 'पहले रायबरेली जीत के दिखाओ'

Fake Video: अमित शाह फर्जी वीडियो केस में अब अरुण रेड्डी गिरफ्तार, चलाता है ‘स्पिरिट ऑफ कांग्रेस’ नाम से हैंडल

Zeenat Aman ने जानवरों पर हो रहें अत्याचार को लेकर जताया दुख, को-एक्टर्स से की यह अपील