रेस्क्यू के बाद ली गई तस्वीर 
महाराष्ट्र

Maharashtra: सिगरेट से अंग-अंग जलाया, वेश्यावृति कराई, जावेद शेख के चंगुल में 4 साल तक थी हिंदू लड़की, देखें रेस्क्यू Video

Om Prakash Napit

Maharashtra Love Jihad: महाराष्ट्र के पुणे से लापता हुई एक 16 साल की लड़की का हाल में मंचर से रेस्क्यू किया गया। जावेद शेख नाम के 22 साल के लड़के ने साल 2019 में उसका अपहरण उस समय किया था जब वो 10वीं पास करके अपना एसएससी एग्जाम देने गई थी। पुलिस अब जावेद को गिरफ्तार कर चुकी है, लेकिन पीड़िता उस दर्द को नहीं भुला पा रही है जो अपहरण के 4 साल तक उसे दिया गया।

जानकारी के अनुसार, साल 2019 में लड़की के गायब होने के बाद से उसके घरवाले उसे ढूँढने की कोशिश करते रहे। मगर, उसका कहीं कुछ नहीं पता चला। कुछ समय बाद जावेद के बारे में उन्हें खबर हुई। उन्हें उसके घर का पता चला। जब एक आस मिलने पर लड़की के घरवाले पूछते-पूछते जावेद के यहाँ पहुँचे तो उन्हें आस-पड़ोस से एक लड़की का पता चला जो केवल घर में ही रहती थी।

वो हिम्मत करके जावेद के घर घुसे और कमरे में जाकर देखा तो बिटिया कमरे में डरी-सहमी बुर्के में थी। लड़की की रेस्क्यू की यह झकझोरने वाली वीडियो में देख सकते हैं कि बच्ची लोगों को देख एकदम एकदम चुप खड़ी रही।

लोग कमरे में आते हैं तो वो चुप खड़ी हो जाती है। उसे लगता है कि कोई उसे मारने आया है। हालाँकि उसे समझाया जाता है कि कोई कुछ नहीं कर रहा, वो घबराए न। इसके बाद एक वीडियो में नजर आने वाली एक महिला उसे सिर से बुर्का उतार फेंकती है और उसे अपने साथ ले आया जाता है।

Since Independence पर यहां देखें रेस्क्यू Video...

वीडियो में यदि देखेंगे तो साफ पता चलेगा कि लड़की की हालत ठीक नहीं है और वो कुछ नहीं बोलना चाहती। हालाँकि उसने रेस्क्यू के कुछ समय बाद आपबीती बताई। उसने बताया कि जावेद शेख ने अपहरण करके सिर्फ उससे शादी नहीं की थी बल्कि उसका इतनी बार बलात्कार हुआ था कि वो अंत में अवसाद में चली गई थी।

जावेद ने उसका धर्म परिवर्तन करवा दिया था। उसके पूरे शरीर को सिगरेट से जलाया था। इतना ही नहीं कुछ लोग सोशल मीडिया पर यह भी दावा कर रहे हैं कि बच्ची से 6 माह तक वेश्यावृत्ति करवाई गई।

भाजपा नेता की मदद से लड़की को छुड़ाया

इस मामले पर भाजपा नेता गोपीचंद पाडलकर ने पिछले दिनों बताया था कि लड़की के घरवालों को ‘द केरल स्टोरी’ देखने के बाद एहसास हुआ था कि उनकी बेटी के साथ क्या हुआ है। कुछ रिपोर्ट में ये भी जिक्र था कि किडनैपिंग के वक्त नाबालिग रही लड़की को जावेद की बहन अपने साथ लेकर गई थी। उसके बाद लड़की वापस नहीं लौटी।

घरवालों की खोजबीन की हर कोशिश विफल रही। लेकिन पिछले दिनों जब द केरल स्टोरी देखी तो उन्होंने फिर से अपने समुदाय में मदद की गुहार लगाई और 16 मई को बच्ची का रेस्क्यू संभव हुआ। पीड़िता के मिलने के बाद भाजपा नेता ने आरोपी लड़के के फोन की जाँच की माँग की थी। उनके अनुसार लड़के के फोन में और भी हिंदू लड़कियों के फोटोज थे।

वहीं भाई ने बताया “उससे (बहन से) निकाह के बाद, उसे बुर्का पहनने के लिए मजबूर किया गया, नमाज अदा करने के लिए मजबूर किया गया और मटन खिलाया गया। जब उसने नमाज पढ़ने का विरोध किया, तो उसका शारीरिक शोषण किया गया।”

Jammu & Kashmir Assembly Elections 2024: कश्मीर में संपन्न हुआ मतदान, 59 प्रतिशत पड़े वोट

Vastu के अनुसार लगाएं शीशा, चमक जाएगी किस्मत

Tiger Parks: भारत के 8 फेमस पार्क,जहां आप कर सकते है टाइगर का दीदार

Tamanna Bhatia यहां करती है इन्वेस्ट, करोड़ों का टर्नओवर

TCS के कर्मचारियों को इनकम टैक्स का झटका, लाखों का थमाया नोटिस