ममता बनर्जी
ममता बनर्जी  image credit - PTI
पश्चिम बंगाल

Eid-Ul_Fitr: दीदी का केंद्र सरकार पर निशाना, कहा- हो रही अलगाव की राजनीति, हमें एकता की जरूरत

Jyoti Singh

आज देश भर में ईद मनाई जा रही है। ईद के इस मौके पर आज पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लोगों को संबोधित किया। इस संबोधन में उन्होंने लोगों को ईद की मुबारक (Eid Mubarak) बात दी। इसी दौरान ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा फिलहाल देश की स्थिती ठीक नहीं है।

देश में अमन के लिए एकसाथ लड़ना जरुरी - ममता बनर्जी

ईद के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर लोगों को संबोधित करते हुए दीदी ने कहा कि देश की स्थिति ठीक नहीं है। हम आपको रोते हुए देख नहीं सकते। ममता बनर्जी का कहना है कि हमें डरना नहीं है, लड़ना है। देश में अमन की बात करना है।

देश में अमन कायन करने के लिए हमें एकसाथ लड़ना होगा। बंगाल के लोगों के बारे में बोलते हए दीदी ने कहा की बंगाल में सबसे ज्यादा एकता है। हम डरपोक नहीं है, हमें अच्छे से अपने हक के लिए लड़ना आता है।

देश में हिंदू मुस्लिम को लड़ाया जा रहा

ममता का कहना है कि वर्तमान में देश में जो फूट डालो राज करो की नीति चल रही है, वो देश के लिए ठीक नहीं है। साथ ही अलगाव की राजनीति चल रही है, वो भी किसी भी तरीके से देश के हित में नहीं है। आज देश में हिंदू और मुसलमान को आपस में लड़ाया जा रहा है। हम देश को लोगों में एकता देखना चाहते हैं। हमें सारे जहां से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा चाहिए।

बता दें कि कोरोना के बाद कोलकाता के रेड रोड पर दो साल बाद ईद की नमाज अदा की गई। कोरोना के दौरान 2020 और 2021 में यहां नमाज अदायगी पर रोक लगा दी गई थी।

ट्वीट कर दी लोगों को ईद की शुभकामनाएं

सभा को संबोधित करने से पहले ममता बनर्जी ने ट्वीट करके लोगों को ईद की मुबारक बात दी थी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था कि इस ईद वह सभी के लिए ढेर सारी खुशियां, शांति, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करती है साथ ही प्रार्थना करती है कि हमारे बीच एकता और सद्भावना का बंधन और अधिक मजबूत हो। अल्लाह सबका भला करे।

बता दें की आज देशभर में ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जा रहा है। देश में इस दिन किसी भी अनहोनी की आशंका को देखते हुए प्रशासन की और से जगह जगह सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।

उत्तराखंड के जंगलों में लगी भीषड़ आग से 3 की मौत, CM धामी ने किया निरीक्षण

Adhyayan Suman ने याद किये स्ट्रगल के दिन, 'पेंटहाउस एक लग्जरी जेल की तरह लगता था'

Big News: राहुल गांधी की इंटरनेशनल बेइज्जती, जिस गैरी कास्परोव को बताया फेवरिट चेस प्लेयर, उन्हीं ने कहा – 'पहले रायबरेली जीत के दिखाओ'

Fake Video: अमित शाह फर्जी वीडियो केस में अब अरुण रेड्डी गिरफ्तार, चलाता है ‘स्पिरिट ऑफ कांग्रेस’ नाम से हैंडल

Zeenat Aman ने जानवरों पर हो रहें अत्याचार को लेकर जताया दुख, को-एक्टर्स से की यह अपील