अन्तरराष्ट्रीय

PM Modi in Sydney: ‘बॉस हैं मोदी, रॉकस्टार का भी नहीं हुआ ऐसा स्वागत’; सिडनी में बोले ऑस्ट्रेलियाई PM

Om prakash Napit

PM Modi in Sydney: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ़िलहाल ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर हैं। सिडनी स्थित कुडोस बैंक एरिना में भारतीय समुदाय का एक भव्य कार्यक्रम चल रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा उनके ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथोनी अल्बानीज भी पहुंचे हैं।

पीएम मोदी का स्वागत भारतीय परंपरागत तरीके से किया गया। हजारों लोग इस कार्यक्रम में पहुंचे हुए हैं। जब वो कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, तो हजारों लोगों के आवाज़ से एरिना गूंज उठा।

दोनों प्रधानमंत्रियों ने भी हाथ हिला कर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। पीएम मोदी भारतीय समुदाय को संबोधित भी करने वाले हैं। लोगों ने ‘मोदी-मोदी’ के नारे के साथ उनका भव्य स्वागत किया।

इस दौरान पीएम मोदी मजाकिया लहजे में ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथोनी एल्बानीज के कान में कुछ कहते भी नजर आए, जिसके बाद दोनों हंस पड़े। फिर भारत और ऑस्ट्रेलिया का राष्ट्रगान हुआ। पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पीएम मोदी का स्वागत किया।

गूंजा वैदिक मंत्रोच्चार

भारत से हजारों किलोमीटर दूर ऑस्ट्रेलिया जैसे बड़े देश के प्रधानमंत्री के सामने वैदिक मंत्रों का उच्चारण हुआ। ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने कहा कि पिछली बार उन्होंने इस मंच पर ब्रूस स्प्रिंगस्टीन को देखा था।

बता दें कि ब्रूस स्प्रिंगस्टीन को अमेरिका सहित अंग्रेजी संगीत के अन्य प्रेमी आइकॉन मानते हैं। ‘E स्ट्रीट बैंड’ के साथ उनकी जुगलबंदी के करोड़ों लोग दीवाने हैं। अपने 6 दशक के करियर में 73 वर्षीय ब्रूस ने 21 स्टूडियो एल्बम जारी किए, जो चार्टबस्टर रहे।

'ब्रूस स्प्रिंगस्टीन का भी नहीं मिला ऐसा सम्मान'

ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने कहा कि जैसा स्वागत पीएम मोदी को मिल रहा है, वैसे ब्रूस स्प्रिंगस्टीन को भी नहीं मिला था। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बॉस हैं।” ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने इस दौरान अपने भारत दौरे को याद करते हुए कहा कि उन्होंने गुजरात में होली खेली थी और दिल्ली में महात्मा गांधी की समाधि पर माल्यार्पण किया था।

उन्होंने कहा कि अगर भारत को समझना है तो ट्रेन या बस से यात्रा कीजिए। उन्होंने भारतीय समुदाय को भी सराहा।

उत्तराखंड के जंगलों में लगी भीषड़ आग से 3 की मौत, CM धामी ने किया निरीक्षण

Adhyayan Suman ने याद किये स्ट्रगल के दिन, 'पेंटहाउस एक लग्जरी जेल की तरह लगता था'

Big News: राहुल गांधी की इंटरनेशनल बेइज्जती, जिस गैरी कास्परोव को बताया फेवरिट चेस प्लेयर, उन्हीं ने कहा – 'पहले रायबरेली जीत के दिखाओ'

Fake Video: अमित शाह फर्जी वीडियो केस में अब अरुण रेड्डी गिरफ्तार, चलाता है ‘स्पिरिट ऑफ कांग्रेस’ नाम से हैंडल

Zeenat Aman ने जानवरों पर हो रहें अत्याचार को लेकर जताया दुख, को-एक्टर्स से की यह अपील