BAFTA 2024: देसी गर्ल बन रेड कार्पेट पर छाईं Deepika Padukone

Madhuri Sonkar

77वां ब्रिटिश अकादमी फिल्म पुरस्कार 18 फरवरी की रात को आयोजित किया गया। बाफ्टा अवॉर्ड्स यानी ब्रिटिश अकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स अवॉर्ड्स लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में हुआ।

Deepika Padukone | @Instagram

बाफ्टा अवॉर्ड्स में बॉलीवुड की दिग्गज अदाकरा दीपिका पादुकोण प्रेजेंटर बनकर शामिल हुईं। अभिनेत्री डेविड बेकहम और दुआ लीपा जैसे सितारों के साथ बतौर प्रेजेंटर शामिल हुईं।

Deepika Padukone | @Instagram

दीपिका पादुकोण ने समारोह में द जोन ऑफ इंटरेस्ट के लिए अभिनेता जोनाथन ग्लेजर को अंग्रेजी के अलावा अन्य भाषा की सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार प्रदान किया।

Deepika Padukone | @Instagram

दीपिका ने अवॉर्ड्स के रेड कार्पेट पर सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया। इस दौरान वह सुनहरे रंग की शिमरी साड़ी में दिखाई दीं। मैचिंग ब्लाउज के साथ उन्होंने इसे पेयर किया था और बालों का बन बनाया हुआ था और सटल मेकअप के साथ अपने लुक को पूरा किया।

Deepika Padukone | @Instagram

इस दौरान दीपिका पर सभी की निगाहें टिकी हुई थीं। एक्ट्रेस ने इस दौरान की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। तस्वीरें देख फैंस तारीफ किए बिना नहीं रह पा रहे हैं।

Deepika Padukone | @Instagram

अभिनेत्री ने बाफ्टा अवॉर्ड्स में प्रेजेंटर के रूप में चुने जाने के लिए आभार व्यक्त किया। उनकी स्टाइलिस्ट शालीना नथानी ने अभिनेत्री की तस्वीरें साझा कर लिखा, 'आज रात बाफ्टा में।'

Deepika Padukone | @Instagram