BCCI का बड़ा फैसला, MS Dhoni की 7 नंबर की जर्सी होगी रिटायर

Madhuri Sonkar

महेंद्र‍ सिंह धोनी की 7 नंबर की जर्सी को बीसीसीआई ने रिटायर करने का फैसला किया है। यह बात कई मीडिया रिपोर्ट में सामने आई है।

MS Dhoni | @Instagram

इससे पूर्व 2017 में भी महान बल्लेबाज सच‍िन तेंदुलकर की सिग्नेचर 10 नंबर जर्सी को भी हमेशा के लिए र‍िटायर कर दिया गया था।

MS Dhoni | @Instagram

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर के रूप में संन्यास लेने के तीन साल बाद पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की प्रतिष्ठित नंबर 7 जर्सी को रिटायर करने का फैसला किया है। यह कदम भारतीय क्रिकेट में धोनी की विरासत के सम्मान का प्रतीक है, जो उनके संन्यास के साथ एक युग के अंत का प्रतीक होगा।

MS Dhoni | @Instagram

उनका जर्सी नंबर हमेशा मैदान पर उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों और नेतृत्व के साथ जुड़ा रहेगा। पूर्व कप्तान ने नंबर 7 पर रहते हुए भारत को सफेद गेंद में तीनों आईसीसी खिताब टी20 विश्व कप 2007, वनडे विश्व कप 2011 और चैंपियंस ट्रॉफी 2013 का विजेता रहा है।

MS Dhoni | @Instagram

सचिन तेंदुलकर इस तरह का सम्मान पाने वाले एकमात्र अन्य क्रिकेटर थे। 2017 में उनके शानदार करियर और खेल में योगदान को याद करते हुए उनकी प्रतिष्ठित नंबर 10 की जर्सी को भी रिटायर कर दिया गया था।

MS Dhoni | @Instagram

युवा खिलाड़ियों और वर्तमान भारतीय टीम के खिलाड़ियों को एम एस धोनी की नंबर 7 जर्सी नहीं चुनने के लिए कहा गया है। बीसीसीआई ने खेल में उनके योगदान के लिए धोनी की टी-शर्ट को रिटायर करने का फैसला किया है। एक नए खिलाड़ी को जर्सी नंबर 7 नहीं मिल सकता और नंबर 10 पहले से ही उपलब्ध नंबरों की सूची से बाहर था।

MS Dhoni | @Instagram