Deepika Ranveer: जल्द ही मां बनने वाली है दीपिका!, प्रेगनेंसी को लेकर कही ये बात

Madhuri Sonkar

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के सबसे चर्चित और लोकप्रिय सितारों में से एक हैं। ये कपल अक्सर ही किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं।

Deepika Ranveer | @Instagram

दोनों की शादी को भी 5 साल से अधिक का समय हो गया है। वहीं, अब अपना परिवार बढ़ाने को लेकर दीपिका के एक खुलासे ने इस जोड़ी को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है।

Deepika Ranveer | @Instagram

दीपिका ने कहा कि वे माता-पिता बनने की योजना रहे हैं। दीपिका ने अपने परिवार और संस्कार के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, 'जब मैं उन लोगों से मिलती हूं, जिनके साथ मैं पली-बढ़ी हूं, तो वे हमेशा कहते हैं कि मैंने अपने अंदर जरा भी बदलाव नहीं किया।

Deepika Ranveer | @Instagram

यह हमारी परवरिश के बारे में बहुत कुछ कहता है। रणवीर और मुझे उम्मीद है कि हम अपने बच्चों में भी वही संस्कार विकसित करेंगे।'

Deepika Ranveer | @Instagram

दीपिका ने मुस्कुराकर कहा, 'हां बिल्कुल, रणबीर और मुझे बच्चे पसंद हैं। हमें उस दिन का इंतजार है, जब हम अपना परिवार शुरू करेंगे'। 

Deepika Ranveer | @Instagram

करियर के लिहाज दीपिका के लिए साल 2023 शानदार रहा। वह दो ब्लॉकबस्टर मूवी 'पठान' और 'जवान' में नजर आईं। वहीं, रणबीर सिंह को भी 2023 में दो साल बाद 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' से एक हिट मिला।

Deepika Ranveer | @Instagram