Mango Recipe: कच्चे आम से बनाये स्वादिष्ट पकवान

Madhuri Sonkar

गर्मियों का मौसम चल रहा है। इस मौसम में बाजार में आपको कई ऐसे फल देखने को मिल जाएंगे, जिनके लिए सर्दी में लोग तरस जाते हैं। इस मौसम में फलों का राजा आम भी बाजार में बेहद सस्ते दामों में बिकता है, तो आपको बताते है कच्चे आम से बनने वाले स्वादिष्ट डिश।

Mango

अगर कुछ स्वादिष्ट पेय पदार्थ बनाने का सोच रही हैं तो आम पना सबसे सही रहता है। ठंडा-ठंडा आम पना गर्मी में शरीर को राहत पहुंचाता है। इसे बनाकर अगर आप ठंडा करके परोसेंगी तो आपको गर्मी से जरूर राहत मिलेगी।

Mango

गर्मी के मौसम में आम का गलका खाकर मन एकदम खुश हो जाता है। ये शरीर के लिए भी काफी सही रहता है। इसे आप बनाकर अपने फ्रिज में स्टोर करके रख सकती हैं। 

Mango

इस मौसम में पुदीना और कच्चे आम की चटनी खाने में अच्छी लगती है। इसे आप दाल-चावल के साथ परोस सकती हैं। इसमें अपने स्वाद के हिसाब से ही हरी मिर्च डालें।

Mango

कच्चे आम का सलाद खाने में काफी अच्छा लगता है। ये आम का सलाद थाई स्टाइल में बनाया जाता है। आप चाहें तो इसका स्वाद बढ़ाने के लिए हल्की सी लाल मिर्च डाल सकती हैं। 

Mango

कच्चे आम का खरीदकर इस मौसम में अचार तैयार करके रखते हैं। अचार खाने के साथ काफी स्वादिष्ट लगता है। खासतौर पर गर्मी के मौसम में अगर दाल-चावल या पराठे के साथ आप अचार परोसेंगी तो लोग इसे मन से खाएंगे।

Mango