Elvish Yadav ने कबूला जुर्म! पार्टियों में सांप और उसके जहर का करता था इस्तेमाल

Madhuri Sonkar

पार्टी में सांप लाने और सांपों के जहर से नशा करने के आरोप में एल्विश यादव (Elvish Yadav arrested) को 17 मार्च को UP पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

Elvish Yadav | @Instagram

इसके बाद एल्विश को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अब खबर आ रही है कि एल्विश ने पुलिस के सामने इन आरोपों को कबूल लिया है।

Elvish Yadav | @Instagram

नोएडा पुलिस सूत्रों ने बताया है कि पुलिस की पूछताछ में एल्विश ने इस बात को स्वीकार किया है कि वो पार्टियों में सांप और सांपों का जहर मंगवाता था।

Elvish Yadav | @Instagram

3 नवंबर को इन्हीं आरोपों के साथ एल्विश के खिलाफ FIR  दर्ज की गई थी। अब एल्विश ने कबूला है कि वो नवंबर में गिरफ्तार आरोपी राहुल समेत अन्य आरोपियों से भी अलग-अलग रेव पार्टियों में मिल चुका था। वो उनके संपर्क में था।

Elvish Yadav | @Instagram

नोएडा पुलिस ने एल्विश को नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइट्रोपिक एक्ट (NDPS) के तहत गिरफ्तार किया है। ये एक्ट ड्रग से जुड़ी साजिश जैसे ड्रग की खरीद फरोख्त से संबंधित है। इस एक्ट के तहत दर्ज मामलों में आसानी से जमानत नहीं मिलती है।

Elvish Yadav | @Instagram

14 दिनों की न्यायिक हिरासत के दौरान एल्विश को लुक्सर जेल में रखा जाएगा। यूट्यूबर और बिग बॉस OTT सीजन 2 के विजेता के खिलाफ IPC की धारा 284, 289, 120B और वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट-1972 की धारा 9, 39, 48, 49, 50, 51 के तहत केस दर्ज हुआ है।

Elvish Yadav | @Instagram