Valentine Week List 2024: वैलेंटाइन डे पर कुछ इस तरीके से करें अपने प्रेमी से प्यार का इजहार

Madhuri Sonkar

फरवरी प्यार का महीना है। इस महीने में ठंडी हवाओं के साथ रोमांस घुला होता है क्योंकि फरवरी में वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। ये 7 फरवरी से यानि कल से शुरू हो जाएगा और 14 फरवरी तक चलेगा। इसमें प्रेमी-प्रेमिका हर एक दिन को सेलिब्रेट करते हुए नजर आते है।

Valentine Day

7 फरवरी को रोज डे मनाया जाता है। प्यार भरे सप्ताह की शुरुआत गुलाब की महक और खूबसूरती के साथ होती है। आशिक अपने साथी को लाल गुलाब देकर प्यार को जाहिर करता है। गुलाब के रंग आपकी भावनाओं को प्रदर्शित करते हैं।

Rose Day

प्रपोज डे 8 फरवरी को मनाते हैं। ये इजहार-ए-मोहब्बत का दिन है, जिसमें आप जिसे पसंद करते हैं, उससे दिल की बात कह सकते हैं। किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं तो अपने पार्टनर को खास तरह से प्रपोज करके रिश्ते को और अधिक मजबूत बना सकते है।

Propose Day

रिश्ते में प्यार मिठास की तरह हमेशा घुला रहे, इसके लिए वैलेंटाइन सप्ताह के तीसरे दिन यानी 9 फरवरी को चॉकलेट डे मनाते हैं। इस दिन कपल एक दूसरे को चॉकलेट देकर रिश्ते में मिठास लाने की कोशिश करते हैं।

Chocolate Day

आप अपने साथी को टेडी बियर दे सकते हैं। 10 फरवरी को टेडी डे मनाया जा रहा है। अधिकतर लड़कियों को स्टफ्ड खिलौने ज्यादा पसंद होते हैं। तोहफे में उन्हें ये दे सकते हैं। इससे आपके पार्टनर के चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी।

Teddy Day

पार्टनर एक दूसरे से कभी भी और कहीं भी वादे कर सकते हैं लेकिन वैलेंटाइन वीक के पांचवे दिन यानी 11 फरवरी को कपल्स के लिए खास प्रॉमिस डे होता है। इस दिन आप अपने साथी से हमेशा साथ रहने, उन्हें खुश रखने और कई अन्य वादे कर सकते हैं।

Promise Day

वैलेंटाइन सप्ताह के छठे दिन यानी 12 फरवरी को हग डे मनाया जाता है। प्यार में जादू की झप्पी, सच में जादू चला सकती है। जिसे पसंद करते हैं उसे गले लगाकर दिल का हाल बताने की कोशिश करें। एक हग शायद आपके दिल की धड़कनों के जरिए प्यार का इजहार कर दें।

Hug Day

भावनाएं स्पर्श के जरिए बिना शब्दों के जाहिर की जा सकती है। प्यार जताने के लिए शब्दों से इश्क बयां कर पाने के लिए एक चुंबन बेहतर तरीका है। एक किस काफी कुछ कह सकता है। 13 फरवरी को किस डे मनाया जाता है।

Kiss Day

इस दिन इश्क की परीक्षा का आखिरी दिन होता है, और प्यार का परिणाम आता है। प्यार में पास हैं या फेल ये आज ही के दिन पता चलता है, जब आप अपने पार्टनर के साथ खुशी-खुशी प्यार से वैलेंटाइन डे मनाते हैं।

Valentine Day