Danish Kaneria: पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश ने X पर लिखा, मेरे रामलला विराजमान हो गए

Madhuri Sonkar

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देश के साथ ही पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी उत्साह देखने को मिल रहा है।

Danish Kaneria | @Instagram

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने रामलला की तस्वीर साझा की है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा- मेरे रामलला विराजमान हो गए।

Danish Kaneria | @Instagram

इसके अलावा कनेरिया एक्स पर एक फैन से भी भिड़ गए। दरअसल, फहीम नाम के एक शख्स ने ट्वीट कर लिखा था- एक चोल कभी मालिक नहीं बन सकता।

Danish Kaneria | @Instagram

इसके साथ उसने बाबरी मस्जिद को ढहाने वाली तस्वीरें साझा की थीं। इस पर कनेरिया ने उस फैन को जवाब देते हुए कहा- यही वजह है कि अब उसके सही मालिकों ने अपने मंदिर को बाबर से वापस ले लिया। कनेरिया ने बाबर के लिए चोर शब्द का भी इस्तेमाल किया।

Danish Kaneria | @Instagram

इससे पहले कनेरिया ने कहा था कि वह प्राण प्रतिष्ठा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने हाथ में भगवा झंडा लेकर अपने फोटो शेयर की थी।

Danish Kaneria | @Instagram

दानिश कनेरिया ने अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा "हमारे राजा श्रीराम का भव्य मंदिर है तैयार, अब सिर्फ कुछ दिन का है इंतजार! बोलो जय जय श्री राम।"

Danish Kaneria | @Instagram