Ram Mandir: ऑस्ट्रेलिया में बनेगा दुनिया का सबसे ऊंचा राम मंदिर, जानें लागत और खासियत

Madhuri Sonkar

अयोध्या के राम मंदिर में इन दिनों दुनिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के बाद श्रीरामलला अपने मंदिर में विराजमान होने जा रहे हैं। इस बीच ऑस्ट्रेलिया के पर्थ शहर में भी राम मंदिर का निर्माण होने जा रहा है। करीब 721 फुट ऊंचाई वाला ये मंदिर विश्व का यह सबसे ऊंचा मंदिर होगा।

Ram Mandir

ऑस्ट्रेलिया के पर्थ शहर में राम मंदिर का निर्माण श्रीराम वैदिक व सांस्कृतिक ट्रस्ट की तरफ से किया जाएगा। श्री सीताराम ट्रस्ट के डिप्टी-हेड डॉ. हरेंद्र राणा ने बताया कि पर्थ शहर में 150 एकड़ जमीन में 600 करोड़ रुपये की लागत से श्रीराम मंदिर का निर्माण होगा। इस ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. दिलावर सिंह हैं, जो पिछले 35 वर्षों से ऑस्ट्रेलिया में रहते हैं।

Ram Mandir

ऑस्ट्रेलिया के राम मंदिर में ये होगा खास

मंदिर परिसर में हनुमान वाटिका, सीता वाटिका, जटायु बाग, शबरी वन, जामवंत सदन, नल नील तकनीकी और गुरु वशिष्ठ ज्ञान केंद्र होगा। मंदिर परिसर में एक कैंडल पोर्च, चित्रकूट वाटिका, पंचवटी वाटिका उद्यान और एक प्रस्तावित राम निवास होटल भी बनाया जाएगा।

Ram Mandir

मंदिर में सीता रसोई रेस्तरां, रामायण सदन लाइब्रेरी और तुलसीदास हॉल जैसे सांस्कृतिक स्थान भी बनाए जाएंगे। मंदिर परिसर के 55 एकड़ भू-भाग पर सनातन वैदिक विश्वविद्यालय का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही हनुमान वाटिका में हनुमान की 108 फुट उंची मूर्ति की स्थापना की जाएगी।

Ram Mandir

मंदिर में शिव सप्त सागर नाम का कुंड बनाया जाएगा, जिसमें भगवान शिव की 51 फुट प्रतिमा होगी। योग कोर्ट, एक मेडिटेशन कोर्ट, एक वेद लर्निंग सेंटर, एक रिसर्च सेंटर और एक म्यूजियम समेत आध्यात्मिक स्थान होंगे। मंदिर में टेक्नोलॉजी गार्डन जैसे क्षेत्रों के साथ कुछ तकनीकी पहलुओं को भी शामिल किया जाएगा।

Ram Mandir

ट्रस्ट ने कहा कि मंदिर के निर्माण में "जीरो कार्बन फुटप्रिंट" का खास ख्याल रखा जाएगा। बायो-सीवेज ट्रिटमेंट प्लांट और एक सोलर एनर्जी प्लांट को भी प्रोजेक्ट में शामिल किया गया है। वैदिक किताबों की स्टडी और प्रचार-प्रसार के लिए वाल्मीकि केंद्र भी बनाया जाएगा।

Ram Mandir