Gaganyan Mission: जानिए कौन है वो 4 भारतीय जो गगनयान मिशन के तहत जाएंगे अंतरिक्ष

Rajesh Singhal

भारत के चार Astronaut गगनयान मिशन के तहत अंतरिक्ष में जाएंगे। मंगलवार को PM मोदी ने इस मिशन के लिए चार अंतरिक्ष यात्री के नाम का ऐलान किया।

जानिए कौन है वो 4 भारतीय जो गगनयान मिशन के तहत जाएंगे अंतरिक्ष | @Socilmedia

PM मोदी केरल के तिरुवनंतपुरम स्थित विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र का दौरा किया। पीएम मोदी यहां तकरीबन 1800 करोड़ रूपए के 3 महत्वपूर्ण अंतरिक्ष परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस दौरान PM मोदी इन चारों यात्रियों के नाम की घोषणा भी की। इनमें ग्रुप कैप्टन प्रशांत बी. नायर केरल से ताल्लुक रखते हैं।

जानिए कौन है वो 4 भारतीय जो गगनयान मिशन के तहत जाएंगे अंतरिक्ष | @Socilmedia

इसरो के गगनयान मिशन के लिए 4 यात्रियों को चुना गया है। यह सभी विंग कमांडर या ग्रुप कैप्टन हैं। चुने गए चारो यात्री बेंगलुरु अंतरिक्ष केंद्र में प्रशिक्षण ले रहे हैं।

हालांकि मंगलवार को चारो यात्री तिरुवनंतपुरम में मौजूद हैं। इन चारो यात्रियों के नाम प्रशांत नायर, अंगद प्रताप, अजित कृष्णन और शुभांशु शुक्ला है।

जानिए कौन है वो 4 भारतीय जो गगनयान मिशन के तहत जाएंगे अंतरिक्ष | @Socilmedia

पिछले दिनों चारो टेस्ट पायलट रूस से इस मिशन के लिए प्रशिक्षण प्राप्त करके लौटे हैं। अब इन्हें इसरो में मिशन की बारीकियां समझाई जा रही है। साल 2025 में इसरो गगनयान मिशन को लांच करेगा।

जानिए कौन है वो 4 भारतीय जो गगनयान मिशन के तहत जाएंगे अंतरिक्ष | @Socilmedia

इस मिशन की शुरूआती चरणों को इसी साल के अंत तक पूरा किया जा सकता है। जिसके तहत दो मानवरहित मिशन को अंतरिक्ष में भेजना शामिल है। इसकी सफलता के बाद एस्ट्रोनॉट को अंतरिक्ष में भेजा जाएगा।

जानिए कौन है वो 4 भारतीय जो गगनयान मिशन के तहत जाएंगे अंतरिक्ष | @Socilmedia

क्या है गगनयान मिशन

 इसरो का गगनयान मिशन देश का पहला मानव यात्री अंतरिक्ष कार्यक्रम है। जिसके तहत भारतीय एस्ट्रोनॉट्स को अंतरिक्ष में भेजा जाएगा। जो तीन दिन 400 किलोमीटर की कक्षा में चक्कर लगा कर वापस सुरक्षित पृथ्वी पर लौट आएंगे।

जानिए कौन है वो 4 भारतीय जो गगनयान मिशन के तहत जाएंगे अंतरिक्ष | @Socilmedia
Google Pay ने साउंड बॉक्स जारी कर बढ़ाई Paytm की मुसीबतें