सर्जरी के बाद काम पर लौटी Hina Khan

Madhuri Sonkar

हिना खान टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है से घर घर में पॉपुलर हुईं। कुछ समय पहले एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए ये जानकारी दी थी कि वो स्टेज 3 के ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं।

इसके बाद से लगातार वो अपने फैंस के साथ हेल्थ को लेकर अपडेट शेयर करती रहती हैं। अपने बाल कटवाने से लेकर पहले कीमो सेशन तक और फिर उसके बाद वापस शूट पर लौटने की हिना ने सब जानकारी अपने फैंस के साथ शेयर की।

हिना ने इंस्टाग्राम स्टोरीज के जरिए फैंस के साथ अपनी पीड़ा शेयर करते हुए लिखा, 'हां, लगातार हर एक सेकंड। वह व्यक्ति मुस्कुरा रहा है? लेकिन वो अभी भी दर्द में है।

हिना खान ने आगे लिखा वह व्यक्ति इसके बारे में बात नहीं करता? लेकिन वो अभी भी वो दर्द में है। वो शख्स कहता है ‘मैं ठीक हूं, लेकिन तब भी वो दर्द में होता है।’

इसके अलावा हिना ने एक और स्टोरी शेयर की है। इस तस्वीर में हिना खान अस्पताल के बेड पर लेटी हुई दिखाई दे रही हैं। उन्होंने लिखा- 'बस एक और दिन दुआ करिए।' हिना लगातार अपडेट शेयर करके अपने जैसे कई लोगों को मोटिवेट कर रही हैं।

इससे पहले हिना ने एक वीडियो शेयर करके बताया था कि वो काम पर वापस लौट गई हैं। उन्होंने जो वीडियो पोस्ट किया था उसमें वह मेकअप रूम में नजर आ रही हैं और उन्होंने विग लगाई हुई है। वहीं कीमोथेरेपी के बाद उनके शरीर पर पड़े निशान भी साफ दिखाई दे रहे हैं।

Bihar में बनते है रूसी आर्मी के लिए खास जूते