IPL 2024: मुंबई इंडियंस ने Hardik Pandya को टीम में शामिल करने के लिए गुजरात को दी मोटी रकम

Madhuri Sonkar

आईपीएल 2024 से पहले हार्दिक पांड्या का मुंबई इंडियंस में जाना चर्चाओं में बना हुआ है। पहले मुंबई इंडियंस की टीम ने हार्दिक को कैश डील में ट्रेड किया और फिर रोहित शर्मा की जगह कप्तान बना दिया।

Hardik Pandya | @Instagram

गुजरात की कमान संभालने वाले हार्दिक का एकदम से फ्रेंचाइज़ी का साथ छोड़ मुंबई में वापस आ जाना काफी लोगों को हज़म नहीं हुआ।

Hardik Pandya | @Instagram

सामने आई रिपोर्ट में दावा किया गया कि मुंबई की टीम ने हार्दिक पांड्या के लिए गुजरात को 100 करोड़ रुपये की रकम दी है।

Hardik Pandya | @Instagram

एक रिपोर्ट में बताया गया कि हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस ने अपना हिस्सा बनाने के लिए 15 नहीं बल्कि 100 करोड़ रुपये की मोटी रकम दी। हार्दिक पांड्या की ट्रेड से गुजरात टाइटंस को बड़ा फायदा पहुंचा है।

Hardik Pandya | @Instagram

हार्दिक पांड्या ने 2015 में मुंबई इंडियंस की ओर से आईपीएल डेब्यू किया था, जिसके बाद 2021 तक वो मुंबई का हिस्सा रहे। इसके बाद 2022 में हुए मेगा ऑक्शन में गुजरात टाइटंस ने हार्दिक को 15 करोड़ रुपये की कीमत देकर अपना हिस्सा बना लिया था।

Hardik Pandya | @Instagram

पांड्या अब तक अपने करियर में 123 आईपीएल मुकाबले खेल चुके हैं, जिनकी 115 पारियों में बैटिंग करते हुए उन्होंने 30.38 की औसत और 145.86 के स्ट्राइक रेट से 2309 रन बनाए है। इस दौरान उन्होंने 10 अर्धशतक जड़े। इसके अलावा 81 पारियों में बॉलिंग करते हुए उन्होंने 33.26 की औसत से 53 विकेट अपने नाम किए है।

Hardik Pandya | @Instagram