Manisha Rani ने शाहिद कपूर के साथ किया रोमांटिक डांस, फैंस हुए दीवाने

Madhuri Sonkar

बिग बॉस ओटीटी 2' की क्वीन रहीं मनीषा रानी को हम सबने सलमान खान के साथ फ्लर्ट करते खूब देखा है। अब एक बार फिर मनीषा चर्चा में हैं और इस बार शाहिद के साथ डांस करती दिखी हैं।

Manisha Rani and Shahid Kapoor | @Instagram

'बिग बॉस ओटीटी 2' में मनीषा ने अपनी बातों से, अपने चुलबुले अंदाज से हर किसी का दिल खूब जीता था। इस शो की पूरी जर्नी लाजवाब रही। अब 'झलक दिखला जा 11' में मनीषा अपनी जलवा दिखा रही हैं।

Manisha Rani and Shahid Kapoor | @Instagram

इस शो में अपनी हालिया फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' का प्रमोशन करने के लिए शाहिद कपूर और कृति सेनन पहुंचे। इसी दौरान मनीषा शाहिद कपूर के साथ डांस फ्लोर पर नजर आईं।

Manisha Rani and Shahid Kapoor | @Instagram

मनीषा रानी शाहिद कपूर के साथ रोमांटिक डांस करती दिख रही हैं। मनीषा ने यहां भी अपने चुलबुले अंदाज का जादू शाहिद पर चलाया और उन्हें दीवाना बना लिया। इस वीडियो में मनीषा कहती दिख रही हैं- गाना बजाओ ना, हमें डांस करना है शाहिद कपूर बार-बार नहीं मिलने वाले।

Manisha Rani and Shahid Kapoor | @Instagram

इसके बाद शाहिद ने भी मनीषा के लिए कुछ बातें कहीं। उन्होंने कहा- मुझे आज तक ऐसी लड़की नहीं मिली जो कॉमेडी भी कर सकती है और डायलॉग भी बोल सकती है। शाहिद की बातें सुनकर झट से मनीषा कहती हैं- और दीवाना भी बना सकती है।

Manisha Rani | @Instagram

मनीषा ने शाहिद कपूर के साथ अपनी कई तस्वीरें शेयर की हैं और लिखा है- फाइनली अपने आदित्य से मिल ली, क्या शानदार एक्टर हैं। मनीषा के इस पोस्ट पर अब्दुल रोजिक ने ब्लैक हार्ट इमोजी शेयर की है।

Manisha Rani | @Instagram