मुनव्वर और ओरी के साथ नजर आईं सुष्मिता का लाडली, यूजर्स ने लगाई सवालों की झड़ी

Madhuri Sonkar

बिग बॉस 17' जीतने के बाद मुनव्वर फारुकी लगातार सुर्खियों में हैं। एक के बाद एक लगातार वे पार्टी और इवेंट में शिरकत कर रहे हैं। एक बार फिर उन्हें देर रात पार्टी में जाते देखा गया।

Renee Sen | @Instagram

ओरी और मुनव्वर के साथ-साथ एक और स्टारकिड भी दिखीं, जिन पर सबकी नजरें ठहर गईं। वह स्टारकिड कोई और नहीं, बल्कि सुष्मिता सेन की बेटी रेने हैं।

Renee Sen | @Instagram

मुनव्वर फारुकी ने एक पार्टी में शिरकत की। व्हाइट कलर के आउटफिट में मुनव्वर काफी हैंडसम नजर आए। उनके साथ-साथ ओरी भी सेम कलर के कपड़ों में दिखे। दोनों ने पैपराजी को पोज भी दिए। मगर, इन दोनों के साथ कार से सुष्मिता सेन की बिटिया रेनी भी उतरती दिखीं।

Renee Sen | @Instagram

ओरी, मुनव्वर और रेनी तीनों ने पहले पैपराजी को पोज दिए। इसके बाद तीनों वहां से रवाना हो गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग रेनी को मुनव्वर के साथ देखकर हैरान हैं।

Renee Sen | @Instagram

मुनव्वर के साथ-साथ ओरी भी बिग बॉस 17 में पहुंचे थे। मगर, रेनी का बिग बॉस से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं। शायद इसलिए उन्हें ओरी-मुनव्वर के साथ पाकर लोग हैरान हैं।

Renee Sen | @Instagram

आपको बता दें कि सुष्मिता सेन की दो बेटियां हैं, जिन्हें उन्होंने गोद लिया है। रेनी उनकी बड़ी बेटी हैं। बात करें सुष्मिता के करियर की तो वे जल्द ही 'आर्या अंतिम वार' में नजर आएंगी। ये सीरीज हॉट स्टार पर नौ फरवरी को रिलीज हो रही है।

Renee Sen | @Instagram