Mannara Chopra ने प्रियंका से की कुछ ऐसी डिमांड जानकर हो जाएंगे हैरान

Madhuri Sonkar

मुनव्वर फारूकी बिग बॉस 17 जीतकर ट्रॉफी मुंबई के डोंगरी लेकर आ चुके हैं। इस शो में मन्नारा चोपड़ा को दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।

Mannara Chopra | @Instagram

मन्नारा टॉप 3 का हिस्सा बनकर भी बेहद खुश हैं। हाल ही में, अभिनेत्री ने बताया कि बहन प्रियंका चोपड़ा ने उन्हें कैश गिफ्ट भेजने की रिक्वेस्ट की थी, जिसे लेने से उन्होंने मना कर दिया।

Mannara Chopra | @Instagram

बिग बॉस 17 में सेकंड रनर-अप का स्थान हासिल करने वाली मन्नारा चोपड़ा ने हाल ही में शो के समापन के बाद अपनी चचेरी बहन प्रियंका चोपड़ा और जीजा निक जोनस के साथ दिल खोलकर बातचीत की।

Mannara Chopra | @Instagram

विनर की ट्रॉफी से चूकने के बावजूद, मन्नारा ने अपनी बिग बॉस यात्रा के दौरान प्रियंका के अटूट समर्थन के लिए उनका आभार व्यक्त किया। अब एक बातचीत में मन्नारा ने प्रियंका और निक के साथ अपनी दो घंटे की बातचीत को लोगों से शेयर किया है।

Mannara Chopra | @Instagram

मन्नारा ने बताया कि प्रियंका ने बिग बॉस 17 में परिवार के नाम पर गेम न खेलने के लिए उनकी प्रशंसा की। मन्नारा ने कहा, "प्रियंका ने कहा मुझे तुम पर बहुत गर्व है, तूने परिवार के नाम पे गेम नहीं खेला। तूने बोला मेरे बारे में बात करो।

Mannara Chopra | @Instagram

अभिनेत्री ने आगे खुलासा किया कि प्रियंका और निक ने उन्हें कैश गिफ्ट भेजने की रिक्वेस्ट की थी, लेकिन मन्नारा ने इसे लेने से इंकार कर दिया और कहा कि उन्हें पैसों से ज्यादा कपड़ों की जरूरत है। मन्नार सेकंड रनरअप बनने से ज्यादा अंकिता को शो में हराने से खुश हैं।

Mannara Chopra | @Instagram