हॉलीवुड में शुरुआती संघर्ष पर छलका Priyanka Chopra का दर्द, कहा वो था डरावने अनुभव

Madhuri Sonkar

बॉलीवुड से हॉलीवुड का सफर तय कर चुकीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की दीवानगी दुनियाभर में है। प्रियंका ने अपने दम पर यह पहचान बनाई है।

Priyanka Chopra

बॉलीवुड में सिक्का जमाने वाली देसी गर्ल ने 2017 में हॉलीवुड का रुख किया। उन्होंने बेवॉच से डेब्यू किया। हॉलीवुड में प्रियंका चोपड़ा को शुरुआत में काफी संघर्ष करना पड़ा। हाल ही में अभिनेत्री ने बताया कि इस खराब दौर से वह कैसे उबरीं?

Priyanka Chopra

हॉलीवुड में अपने संघर्ष के दौर के बारे में प्रियंका ने कहा, 'यह एक ऐसी इंडस्ट्री थी जिसके बारे में मुझे जानकारी नहीं थी। वहां के लोगों को मैं नहीं जानती थी। ऐसे दोस्त नहीं थे, जो सुबह दो बजे कॉल करें। वह बहुत महत्वपूर्ण था।

Priyanka Chopra

मैं बहुत अकेली थी और यह बहुत डरावना अनुभव था। यह सब न्यूयॉर्क सिटी का किस्सा था, जो यूं भी एक चुनौतीपूर्ण शहर है। वह मेरी जिंदगी का एक काला दौर था'। प्रियंका चोपड़ा ने आगे कहा कि अपने देश में काफी दबदबा होने के बावजूद उन्हें वहां फिर से करियर शुरू करने के लिए मजबूर किया गया।

Priyanka Chopra

यहां तक कि शुरुआत में प्रियंका के साथ लोगों ने मीटिंग तक करने के लिए इनकार कर दिया, यह उनके लिए बड़ा झटका था। हालांकि, प्रियंका हिम्मत से डटी रहीं और इस मुश्किल वक्त में भी खुद को टूटने से बचाया।

Priyanka Chopra

प्रियंका चोपड़ा ने कहा, 'मैं बहुत महत्वाकांक्षी महिला हूं। मैं बहुत तेजी से आगे बढ़ती हूं। मैं हमेशा यही चाहती हूं कि सबकुछ सुलझ जाए। मैं किसी समस्या का समाधान निकालने की कोशिश में रहती हूं। प्रियंका के आगामी प्रोजेक्ट की बात की जाये तो वो 'हेड्स ऑफ स्टेट' की शूटिंग में बिजी चल रही है।

Priyanka Chopra