राधिका ने ब्लेक लाइवली का कॉपी किया लुक, नजर आईं क्रिस्टल गाउन में

Madhuri Sonkar

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेरेमनी गुजरात के जामनगर में जोर-शोर से चल रही है। दोनों 12 जुलाई, 2024 को शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं।

Anant Radhika | @Social Media

इससे पहले अंबानी और मर्चेंट परिवारों ने अनंत और राधिका की शादी से पहले भव्य तीन दिवसीय कार्यक्रम रखा। प्री वेडिंग फंक्शन एक मार्च से शुरू हो चुका है, जो तीन मार्च तक चलेगा। 

Mukesh Nita Ambani | @Social Media

अनंत की होने वाली दुल्हन राधिका मर्चेंट ने कॉकटेल नाइट के लिए शानदार लुक चुना था, जिसमें वे बेहद आकर्षक और बला की खूबसूरत नजर आ रही थीं।

Blake Lively | @Social Media

राधिका के गाउन की तस्वीरें खूब वायरल हुई। सोशल मीडिया पर यह दावा किया गया कि यह वही गाउन है, जिसे अमेरिकी अभिनेत्री ब्लैक लाइवली ने अपने 2022 मेट गाला लुक के लिए पहना था।

Anant Radhika | @Social Media

ब्लेक लाइवली का गाउन भी कुछ ऐसा ही है। उन्होंने गाउन के साथ गुलाबी रंग के लंबे दस्ताने भी पहने हुए हैं। साथ ही कमर पर एक खूबसूरत रिबन का डिजाइन बना हुआ है। हालांकि, राधिका ने अपने गाउन में इन चीजों का इस्तेमाल नहीं किया।

Anant Radhika | @Social Media

अनंत अंबानी की मंगेतर राधिका ने अपने कस्टम-मेड वर्साचे आउटफिट को हीरे के आभूषणों के साथ स्टाइल किया। उन्होंने पीले स्टोन वाला एक खास नेकलेस पहना था। साथ ही एक प्लेन कंगन और दिल के डिजाइन की बालियां पहनी थी। इसके अलावा राधिका ने ग्लैम मेकअप किया था।

Anant Radhika | @Social Media