Ranbir Kapoor ने कहा कि शादी को निभाना आसान नहीं..

Madhuri Sonkar

बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर अपकमिंग फिल्म एनिमल को लेकर खूब सुर्खियों का हिस्सा बने हुए हैं।

एनिमल के प्रमोशन्स में बिजी रणबीर कपूर ने हाल ही में एक चैट शो में हिस्सा लिया था, जहां उन्होंने अपनी मैरिड लाइफ के कई सीक्रेट्स रिवील किए।

रणबीर कपूर ने चैट शो में बताया कि रिश्तों को निभाना मुश्किल है। क्योंकि इंसान एक ऐसा जानवर है, जिसे समझना बहुत मुश्किल है।

रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट के साथ शादीशुदा जिंदगी पर बात की है। रणबीर ने कहा- अब हमें एक साथ रहते  हुए 6 साल हो चुके हैं। आलिया आज भी नहाने के बाद गिला तौलिया जमीन पर फेंक देती हैं।

मुझे लगता है कि पहले ही साल में आप समझ जाते हैं कि एक-दूसरे के व्यक्तित्व को कैसे संभालना है। रिश्तों को निभाना मुश्किल है, मनुष्य बहुत कठोर जानवर है, उन्हें समझना बहुत मुश्किल है।

रणबीर कपूर ने बताया कि एक शादी को सक्सेसफुल बनाने के लिए खूब मेहनत करनी पड़ती है। आपको अपनी शादी पर काम करते रहना होता है, कोशिश करते रहना होता है और यही एक शादी को सक्सेसफुल बनाता है।