Rashmika Mandanna ने विजय देवरकोंडा को लेकर कहा- 'वो मेरे हैं सबसे बड़े सपोर्टर'

Madhuri Sonkar

अभिनेत्री रश्मिका मंदाना इस समय भारत की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक है। फिल्म 'एनिमल' से सुर्खियां बटोरने वाली रश्मिका ने हाल ही में पीरियड एक्शन फिल्म 'छावा' की शूटिंग को पूरा किया है।

Rashmika Mandanna | @Instagram

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा पिछले काफी समय से अफवाहों में घिरे हुए हैं। दोनों को 2019 की फिल्म 'डियर कॉमरेड' में एक साथ देखा गया था और प्रशंसक हमेशा से दोनों के बीच केमिस्ट्री और स्पार्क्स की अटकलें लगाते रहे हैं। अब रश्मिका ने इस विषय पर चुप्पी तोड़ी है।

Vijay Deverakonda | @Instagram

रश्मिका ने हाल ही में, एक इंटरव्यू में विजय के साथ अपने संबंधों को लेकर कहा, “वीजू और मैं एक साथ बड़े हुए। इसलिए मैं अभी अपने जीवन में जो कुछ भी करती हूं, उसमें उनका योगदान है।

Vijay Deverakonda | @Instagram

रश्मिका ने आगे यह भी खुलासा किया कि वे विजय की हर राय को जरूर मानती हैं। विजय हां में हां करने वाला व्यक्ति नहीं है। वे हर मुद्दे पर काफी गहराई से विचार करते हैं।

Vijay Deverakonda | @Instagram

रश्मिका मंदाना ने रणबीर कपूर की तारीफ की। एक्ट्रेस ने कहा कि वह महिलाओं का सम्मान करते हैं। वह जिस तरह से महिलाओं से पेश आते हैं, वह वाकई काबिले तारीफ है।

Rashmika Mandanna | @Instagram

एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि अगर उन्हें कुछ भी चीज करने में दिक्कत होती है तो वह जाकर रणबीर को बताती थी। ऐसे में एक्टर उनसे कहते हैं कि वह ऐसा क्यों सोचती हैं कि नहीं कर पाएंगी। वह कर सकती हैं कुछ भी कर सकती हैं। रणबीर बहुत मोटिवेट करते हैं।

Rashmika Mandanna | @Instagram