Shweta Tiwari बेटी पलक के साथ छुट्टियां मनाने पहुंची पहलगाम

Madhuri Sonkar

जम्मू-कश्मीर की वादियां घूमने के लिहाज से बेहद हसीन है, आज यहां एक्ट्रेस श्वेता तिवारी अपने बच्चों के साथ वेकेशन मनाते हुए नजर आ रही हैं।

Shweta Tiwari | Instagram

सर्दियों को एन्जॉय करने का सीजन आ चुका है, ऐसे में सिलेब्रिटी कैसे पीछे रह सकते हैं। फॉरेन जगह से पहले उन्हें अपने देश की खूबसूरती को देखना काफी अच्छा लगता है। और इस लिस्ट में श्वेता तिवारी भी हैं, जो अपने बच्चों के साथ पहलगाम पहुंच चुकी हैं।

Shweta Tiwari | Instagram

बर्फ के बीच श्वेता तिवारी और पहलगाम जैसी खूबसूरत जगह की तस्वीरें यकीनन आपका दिल जीत लेंगी। अगर आप पहलगाम जाना चाहते हैं, तो चलिए थोड़ा यहां के बारे में बताते हैं।

Shweta Tiwari | Instagram

पहलगाम भारत के जम्मू-कश्मीर की फेमस डेस्टिनेशन है। यहां हर साल हजारों की संख्या में पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। इस जगह खूबसूरत वादियां और सुंदर नजारे यकीनन आपका मन मोह लेंगे, वैसे ही जैसे श्वेता तिवारी और उनके परिवार का जीत लिया है।

Shweta Tiwari | Instagram

चंदनवाड़ी, बैसारन, बेताब घाटी, पहलगाम बाजार, शेषनाग झील यहां की कुछ फेमस जगहों में आती हैं, जहां आप घूमने के लिए जा सकते हैं। बता दें, यहां ना केवल श्वेता तिवारी घूमने के लिए आ चुकी हैं, बल्कि सारा अली खान भी आ चुकी हैं।

Shweta Tiwari | Instagram

श्वेता तिवारी बेटी पलक और बेटे के साथ काफी खूबसूरत लग रही हैं। इस दौरान पलक भी बर्फ से खेलते हुए बेहद हसीन नजर आ रही है।

Shweta Tiwari | Instagram