दुनिया के इस 5 देश में नहीं लगता है वीजा, भारतीय कर सकते है सैर

Madhuri Sonkar

विदेश घूमना हर किसी का सपना होता है। ऐसे में, आज हम आपको ऐसे 5 देशों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां भारतीय होने के नाते आपको वीजा की भी जरूरत नहीं पड़ती है। जी हां, इन देशों की ट्रिप के लिए आपको किसी खास पेपर वर्क में नहीं पड़ना होता है।

top 5 best loction

अगर आप भी प्रकृति के खूबसूरत नजारों का दीदार करने के शौकीन हैं, तो इंडोनेशिया की ट्रिप भी एक परफेक्ट ऑप्शन साबित हो सकती है। यहां आप बजट का ख्याल रखते हुए गहरे समुद्र से लेकर पहाड़ों की खूबसूरती का भी मजा ले सकते हैं। 

indonesia

भारतीयों को थाईलैंड की यात्रा के एडवांस वीजा लेने की जरूरत नहीं होती है। वीजा ऑन अराइवल (Visa On Arrival) के तहत आप 15 दिनों तक यहां की खूबसूरत लोकेशन्स को एक्सप्लोर कर सकते हैं। 

Thailand

नेपाल घूमने के लिए आप सड़क, ट्रेन या फिर हवाई मार्ग में से किसी को भी चुन सकते हैं। यहां दुनिया का सबसे ऊंचा पर्वत माउंट एवरेस्ट पर्यटकों के लिए आकर्षण का मुख्य केंद्र है। भारत के इस पड़ोसी देश में एंट्री के लिए आपको भारतीय नागरिकता का सबूत पेश करना ही पर्याप्त रहता है।

Nepal

बजट में किसी हसीन देश की सैर करना चाहते हैं, तो आप फिजी घूमने का भी प्लान बना सकते हैं। दरअसल, यह एक खूबसूरत द्वीप है, जिसे पर्यटन के लिहाज से दुनियाभर में काफी पसंद किया जाता है।

fiji

एडवेंचर के शौकीन लोगों के लिए मालदीव भी घूमने की शानदार जगहों में से एक हो सकता है। शादी से बाद हनीमून का प्लान हो या फिर दोस्तों या फैमिली के साथ किसी बजट ट्रिप पर जाना हो, हर मामले में यह देश आपको अपना दीवाना बना लेता है।

maldives
फेस पर इन जगहों पर निकल रहे मुहांसे, तो हो सकती है liver से जुड़ी समस्या