Virat and Anushka दूसरी बार बने पेरेंट्स, बेटे 'अकाय' का किया Welcome

Madhuri Sonkar

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के घर नन्हा मेहमान आया है। विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर के इसकी जानकारी दी है।

Virat and Anushka | @Instagram

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा 15 फरवरी को बेबी बॉय के पेरेंट्स बने हैं। दोनों ने अपने बेटे का नाम अकाय रखा है।

Virat and Anushka | @Instagram

विराट कोहली ने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा, "हमें सभी को यह बताते हुए खुशी हो रही है कि वामिका के छोटे भाई अकाय का इस दुनिया में हमने स्वागत किया है। हम अपने जीवन के इस खूबसूरत समय में आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि इस समय हमारी निजता का सम्मान करें।"

Virat and Anushka | @Instagram

विराट और अनुष्का 11 दिसंबर 2017 को इटली में शादी के बंधन में बंधे थे। 11 जनवरी 2021 को इस कपल ने वामिका का स्वागत किया था। विराट कोहली फिलहाल टीम इंडिया का हिस्सा नहीं है।

Virat and Anushka | @Instagram

इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआत से पहले ही विराट ने निजी कारणों से हटने का फैसला लिया था। इसके बाद से कई रिपोर्ट्स में अनुष्का और विराट कोहली के दूसरी बार पेरेंट्स बनने की बात कही गई थी।

Virat and Anushka | @Instagram

हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर इस बात का खुलासा किया था कि कोहली और अनुष्का दूसरे बच्चे के पेरेंट्स बनने वाले हैं, लेकिन बाद में उन्होंने माफी मांग ली थी।

Virat and Anushka | @Instagram
WPL 2024 की 23 फरवरी से हो रही शुरुआत, यहां देख सकते हैं लाइव