Paneer या Egg में से कौन है प्रोटीन का खजाना? किसे खाने से मिलता हैं लाभ

Madhuri Sonkar

पनीर और अंडे को लेकर लोगों के दिमाग में कई तरीके के सवाल उठते रहते है। दोनों में प्रोटीन की मात्रा को लेकर अक्सर सवाल उठता रहता है कि किस में सबसे ज्यादा प्रोटीन पाया जाता है, चो चलिए आपको बताते है।

Egg | Social Media

अंडे प्रोटीन से भरपूर होते हैं। अगर एक अंडे की बात करें, तो इसमें लगभग 6 ग्राम प्रोटीन होता है। इसे खाने से शरीर को कई जरूरी विटामिन मिल जाते हैं। इसके हाई फैट कंटेंट के कारण सर्दियों में इसे खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद रहता है। इसके पीले हिस्से यानी जर्दी में सबसे ज्यादा विटामिन्स होते हैं।

Egg | Social Media

पनीर के न्यूट्रिशियस कंटेंट को संख्या में समझें, तो 40 ग्राम पनीर में लगभग 7 ग्राम प्रोटीन, 190 मिलीग्राम कैल्शियम, 5 ग्राम के करीबन कार्बोहाइड्रेट्स और फैट की मात्रा देखी जाती है।

Paneer | Social Media

पनीर अंडे की ही तरह इसे भी लोग अलग-अलग तरीके से डाइट में शामिल करते हैं, खासकर वेजिटेरियन लोगों की ये पहली पसंद होता है। एक ओर जहां अंडे की न्यूट्रिशियस वैल्यू को पर पीस के हिसाब से समझा जाता है, वहीं पनीर को ग्राम के द्वारा। अंडे की तुलना में ये थोड़ा महंगा होता है।

Paneer | Social Media

अंडे हों या पनीर, दोनों का सेवन ही सेहत को काफी फायदे पहुंचाता है। अगर आप अंडा नहीं खाते हैं, तो पनीर से भी आपको उतने ही पोषक तत्व मिल सकते हैं जितना अंडा खाने से मिलते हैं।

Paneer | Social Media

अंडे की तुलना में पनीर थोड़ा महंगा होता है, लेकिन इसमें मिलावट का खतरा भी अंडे के मुताबिक कुछ ज्यादा ही रहता है। ऐसे में सावधानी बरतनी जरूरी है कि आप इसे जहां से खरीद रहे हैं, वहां इसमें मिलावट तो नहीं की जा रही है। इसके अलावा आप बेफिक्र होकर दोनों में से किसी का भी सेवन कर सकते हैं।

Egg | Social Media