Winter Food: सर्दियों में इन सूप का करें सेवन, वजन कम करने के साथ ही स्किन बनेगी चमकदार

Madhuri Sonkar

सर्दियों के मौसम में आराम करने के साथ-साथ गर्मागर्म खाना सभी को पसंद होता है। ठंड के मौसम में यदि आप कुछ गर्म खाने के शौकीन हैं तो हम आपको यहां कुछ ऐसे सूप के बारे में बता रहे हैं, जो तेजी से वजन घटाने में मददगार होते हैं।

सर्दियों में दाल का सूप या पानी पीना सेहत के लिए बहुत अधिक फायदेमंद होता है। यह प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है। इसके सेवन से कम कैलोरी सेवन होता है। दालें आयरन और फोलेट का भी अच्छा स्रोत हैं।

टमाटर के सूप में भी कैलोरी बहुत कम होती है। इस सूप में कैलोरी और वसा कम मात्रा में होती है। टमाटर का सूप विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। शरीर की अतिरिक्त चर्बी को खत्म करने के साथ ही फेस ग्लोइंग बनाता है।

मलाईदार फूलगोभी सूप में वसा काफी कम होती है। बिना चीनी वाले बादाम के दूध का उपयोग करके इसे और अधिक स्वादिष्ट बनाया जा सकता है। यह सर्दियों में शरीर को गर्म रखने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से पेट की चर्बी तेजी से गिरती है। 

सर्दी के मौसम में सब्जियों को शोरबा भी सेहत को फायदा पहुंचाता है। यह हल्का और स्वादिष्ट होता है। इसके सेवन से पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है। सब्जियों के सूप में फाइबर अधिक होता है।

सर्दियों में पानी और सूप पीना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। ये आपका वजन कम करने के साथ ही स्किन को एक्सफोलिएट भी करती है।