World Ocean Day 2024: दुनिया के इन महासागरों की तस्वीरें देखकर आपको भी करेगा घूमने का मन

Madhuri Sonkar

विश्व महासागर दिवस हर साल 8 जून को मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य महासागरों के महत्व को उजागर करना और उनके संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। दुनिया में महासागर का महत्व काफी बड़ा है। 

दुनिया के पांच महासागर में सबसे छोटा आर्कटिक महासागर है, जो आर्कटिक क्षेत्र में उत्तरी ध्रुव के आसपास स्थित है और उत्तरी अमेरिका, यूरोप और एशिया से घिरा हुआ है। इस महासागर का क्षेत्रफल लगभग 14 मिलियन वर्ग किलोमीटर है।

यह महासागर एशिया, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी अमेरिका और दक्षिण अमेरिका के बीच स्थित है। प्रशांत महासागर दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे गहरा महासागर है, जो लगभग 63 मिलियन वर्ग मील क्षेत्रफल में फैला है।

अटलांटिक महासागर उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, यूरोप और अफ्रीका के बीच स्थित है। यह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा महासागर है, जिसका क्षेत्रफल लगभग 106 वर्ग किलोमीटर है।

यह महासागर विश्व का तीसरा सबसे बड़ा महासागर है, जो एशिया, अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और हिंद महासागर द्वीपों के बीच स्थित है। इसका क्षेत्रफल लगभग 70 मिलियन वर्ग किलोमीटर है।