Yuvraj Singh गुरदासपुर से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव!, युवी ने अफवाहों पर लगाया लगाम

Madhuri Sonkar

पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने गुरदासपुर से 2024 का लोकसभा चुनाव लड़कर राजनीति में प्रवेश करने की मीडिया रिपोर्टों का खंडन किया है।

Yuvraj Singh | @Instagram

42 वर्षीय पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने कहा कि उनका जुनून लोगों की मदद करना है न कि चुनाव लड़ना। इसी के साथ ही उन्होंने ये साफ कर दिया है की वो गुरदासपुर से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ रहे हैं।

Yuvraj Singh | @Instagram

YouWeCan फाउंडेशन कैंसर रोगियों की मदद करता है। 2011 वनडे विश्व कप के बाद जब युवराज सिंह ने अमेरिका में जाकर अपने कैंसर का इलाज कराया था। इसी के बाद उन्होंने अपने फाउंडेशन की शुरुआत की जो कैंसर पीड़ितों के मदद के लिए खोला गया है।

Yuvraj Singh | @Instagram

मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया है कि युवराज सिंह भाजपा के टिकट पर गुरदासपुर से चुनाव लड़ सकते हैं। वहां के मौजूदा सांसद सनी देओल के उस सीट फिर से चुनाव लड़ने की संभावना बेहद कम है।

Yuvraj Singh | @Instagram

युवराज सिंह और उनकी मां शबनम सिंह की हाल में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से हुई मुलाकात के बाद क्रिकेटर के गुरदासपुर से चुनाव लड़ने की अटकलें तेज हो गई थीं।

Yuvraj Singh | @Instagram

2019 के लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़े सनी देओल ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आईएनसी) के मौजूदा सांसद सुनील जाखड़ को हराया था। जाखड़ मई 2022 में भाजपा में शामिल हुए थे।

Yuvraj Singh | @Instagram