Budget 2022: बजट सत्र पर राष्ट्रपति ने अभिभाषण में कहा- कृषि निर्यात 25 फीसदी बढ़कर 3 लाख करोड़ तक पहुंचा, महामारी में 150 करोड़ से वैक्सीन का रिकॉर्ड हमारी उपलब्धि

Budget 2022: बजट सत्र पर राष्ट्रपति ने अभिभाषण में कहा- कृषि निर्यात 25 फीसदी बढ़कर 3 लाख करोड़ तक पहुंचा, महामारी में 150 करोड़ से वैक्सीन का रिकॉर्ड हमारी उपलब्धि

संसद का बजट सत्र (Budget session) सोमवार से शुरू हो गया है। अभी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का अभिभाषण जारी है। इसके बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आर्थिक सर्वेक्षण (Economic Survey) पेश करेंगी।
संसद का बजट सत्र सोमवार से शुरू हो गया है। इसकी शुरुआत राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण से हुई। उन्होंने संसद के दोनों सदनों को संबोधित कर रहे हैं। राष्ट्रपति ने अपने संबोधन की शुरुआत स्वतंत्रता सेनानियों को सलामी देकर की। इसके बाद उन्होंने वैक्सीन और कोरोना काल में सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी दी। पढ़िए राष्ट्रपति के अभिभाषण की मुख्य बातें।
  • महामारी की बाधाओं के बावजूद बड़ी संख्या में घरों को नलों से जोड़ा गया है। इसका सबसे बड़ा फायदा महिलाओं को हुआ है। सरकार देश के गरीबों को सशक्त बनाने की दिशा में काम कर रही है।

  • सरकार ने सबसे ज्यादा फसलों की खरीदारी की है। खरीफ की फसलों की खरीद से 1.30 करोड़ किसान लाभान्वित हुए। वर्ष 2020-21 के दौरान निर्यात करीबन 3 लाख करोड़ पहुंच गया।

  • हॉर्टिकल्चर- शहद उत्पादन के मामले में हम आगे बढ़े। 2015-15 के मुककाबले 115% की बढ़ोतरी हुई। सरकार ने कोरोना काल में सब्जियों, फलों और दूध जैसी जल्दी खराब होने वाली चीजों के लिए रेल चलाई।

  • देश के 80% किसान छोटे किसान हैं, जिन्हें सरकार ने लाभ पहुंचाया है। देश के 8 करोड़ से ज्यादा किसानों को एक लाख करोड़ से ज्यादा धनराशि दी जा चुकी है। खाद्य तेल नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑइल जैसे प्रयासों की शुरुआत की है।

  • संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2022 को इंटरनेशनल इयर ऑफ मिलेट्स के रूप में घोषित किया है। मेरी सरकार कई ग्रुप्स के साथ मिलकर इसे सफल बनाएगी।

  • देश में सिंचाई की परियोजनाओं और नदियों को जोड़ने के काम को भी आगे बढाया है। केन-बेतवा प्रोजेक्ट के लिए 150 करोड़ रुपए के फंड से काम चल रहा है।

  • सेल्फ हेल्प ग्रुप्स के लिए भी सरकार काफी काम कर रही है। महिला सशक्तिकरण सरकार की प्रमुख योजनाओं में से एक है।

  • बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के पहले से अच्छे परिणााम सामने आए हैं। सरकार ने बेटियों की विवाह की उम्र बढ़ाकर लड़कों के बराकर करने के फैसले को समाज की स्वीकार्यता मिली है।

  • देश की शिक्षा नीति में जेंडर इन्क्लूससिवनेस को बढ़ावा दिया गया है। सैनिक स्कूलों में लड़कियों को जगह मिलेगी, NDA में महिलाओं का पहला बैच जून में आ जाएगा।

  • मैं देश के उन लाखों स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करता हूं, जिन्होंने अपने कर्तव्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी और भारत को उसका अधिकार दिया। मैं उन सभी महान हस्तियों को भी श्रद्धापूर्वक याद करता हूं जिन्होंने आजादी के इन 75 वर्षों में देश के विकास में योगदान दिया है।

  • सरकार और नागरिकों के बीच यह आपसी विश्वास, समन्वय और सहयोग लोकतंत्र की शक्ति का एक अभूतपूर्व उदाहरण है। इसके लिए मैं देश के हर स्वास्थ्य और अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ता, हर देशवासी को बधाई देता हूं।

  • माननीय सदस्यगण, मेरी सरकार सबका साथ, सबका विकास के आधार पर चलकर एक मजबूत भारत के निर्माण की ओर बढ़ रही है। कोरोना महतारी ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है, ऐसे में हमारी सरकार और नागरिकों के बीच आपसी विश्वास बन रहा है।

  • हमने एक साल से भी कम समय में 150 करोड़ से अधिक टीकों का रिकॉर्ड बनाया है। इस अभियान की सफलता ने नागरिकों को एक ऐसा सुरक्षा कवच दिया है, जिससे उनकी सुरक्षा भी बढ़ी है और उनका मनोबल भी बढ़ा है। देश में 70 फीसदी से ज्यादा लोगों ने सिंगल डोज ली है।

  • इसी माह टीकाकरण कार्यक्रम में 15 वर्ष से अधिक उम्र की किशोरियों को भी टीका लगाया जा रहा है। एहतियात की खुराक भी दी जा रही है। इस समय देश में 8 वैक्सीन दी जा रही हैं। भारत में बनी वैक्सीन का इस्तेमाल पूरी दुनिया में हो रहा है। मेरी सरकार दूरदर्शी समाधान निकाल रही है।

  • प्रधानमंत्री आयुष्मान स्वास्थ्य मिशन की मदद से अब तक 80 हजार से ज्यादा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर खोले जा चुके हैं। सरकार ने 8000 से अधिक जन औषधि केंद्र स्थापित किए हैं, जो एक बड़ा कदम है।

  • भारतीय फार्मा कंपनियों के उत्पाद 180 देशों में पहुंच रहे हैं। सरकार के प्रयासों से देश में योग और आयुष उत्पादों की मांग बढ़ रही है। भारत में दुनिया का पहला WHO सेंटर ऑफ ट्रेडिशनल मेडिकल हेल्थ शुरू किया जा रहा है।

  • मेरी सरकार बाबासाहेब के शब्दों को अपना मूल मंत्र मानती है। भारत की यह भावना हाल के वर्षों में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है।

  • माननीय सदस्यगण, कोरोना के इस दौर में हमने बड़े-बड़े देशों में खाने की त्रासदी देखी है, लेकिन हमारी सरकार ने ऐसा नहीं होने दिया। हमारी सरकार दुनिया का सबसे बड़ा खाद्य वितरण कार्यक्रम चला रही है, जिसे मार्च तक बढ़ा दिया गया है।

  • देश में स्वानिधि रोजगार योजना भी चलाई जा रही है। सरकार ने श्रमिकों के लिए ई-श्रम पोर्टल भी शुरू किया है। सरकार ने जन धन पोर्टल को मोबाइल से जोड़ा है। मैं डिजिटल इंडिया और डिजिटल अर्थव्यवस्था के युग में यूपीआई की सफलता के लिए सरकार को धन्यवाद देता हूं।

भारत में इंटरनेट की कीमत सबसे कम - कोविंद
भारत में इंटरनेट की कीमत सबसे कम है। 5जी पर भी काम तेजी से जारी है, भारत में स्टार्टअप तेजी से बढ़े हैं। इससे देश में रोजगार बढ़ेंगे।

वुमन एम्पावरमेंट को सरकार दे रही बढ़ावा

महिला सशक्तिकरण की तरफ सरकार का खास ध्यान है। लड़कियों की शादी की उम्र लड़कों के बराबर होगी। सैनिक स्कूलों में अब लड़कियों का भी नामांकन होता है। तीन तलाक को खत्म किया गया। कोविंद बोले कि सरकार ने तीन तलाक को कानूनन अपराध घोषित कर समाज को इस कुप्रथा से मुक्त करने की शुरुआत की है। मुस्लिम महिलाओं पर केवल मेहरम के साथ ही हज यात्रा करने जैसे प्रतिबंधों को भी हटाया गया है।

देश का इकोनॉमिक सर्वे पेश करेंगी निर्मला सीतारमण
संसद के दोनों सदनों में राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण देश की आर्थिक स्थिति को देखते हुए आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेंगी। निर्मला सीतारमण मंगलवार को सुबह 11 बजे केंद्रीय बजट पेश करेंगी। यह उनका चौथा बजट होगा। पिछले साल की तरह इस बार भी बजट पेपरलेस होगा। कोरोना के चलते बजट सत्र को 3 चरणों में बांटा गया है। पहला चरण 31 जनवरी से, दूसरा चरण 11 फरवरी से और तीसरा चरण 14 मार्च से शुरू होगा। यह सत्र 8 अप्रैल को समाप्त होगा।
आर्थिक सर्वेक्षण या आर्थिक सर्वेक्षण का अर्थ है, पिछले एक वर्ष में देश की आर्थिक स्थितियों का लेखा-जोखा। जिससे पता चलता है कि पिछले एक में देश में कितना विकास हुआ और पैसा कहां खर्च हुआ, इसकी समीक्षा की जाती है। इस सर्वे से देश की जीडीपी का भी अनुमान लगाया जाता है। आर्थिक सर्वेक्षण वित्त मंत्री के मुख्य आर्थिक सलाहकार की देखरेख में किया गया होगा।
  • कोविंद बोले कि भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 630 बिलियन डॉलर है। भारत में विदेशी निवेश तेजी से बढ़ रहा है. निर्यात भी तेजी से बढ़ रहा है

  • कोरोना काल के बाद सूक्ष्म एवं लघु उद्योग के लिए 3 लाख करोड़ के कोलेट्रल फ्री लोन की व्यवस्था की गई थी इस गारंटी को बाद में 4 लाख करोड़ किया जा चुका है। इससे छोटे उद्योगों को आगे बढ़ने में मदद मिल रही है। खादी की सफलता सबको दिख रही है खादी की बिक्री देश में तीन गुना बढ़ी है।

  • देश में नेशनल हाईवे की लंबाई बढ़कर अब 1 लाख 40 हजार किलोमीटर हो चुकी है। ग्रीन कॉरिडोर बनाए जा रहे हैं। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पूरा होने के करीब है। जो देश का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे होगा।

  • देश की सुरक्षा पर विशेष ध्यान है। रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता पर सरकार का खास ध्यान है। 2020-21 में 87 फीसदी उत्पादों में मेक इन इंडिया को प्राथमिकता दी गई।

    209 ऐसे सामानों की सूचि जारी की, जिनको विदेश से नहीं खरीदा जाएगा।

  • नॉर्थ ईस्ट के सभी राज्यों में विकास के काम जारी हैं। वहां बुनियादी सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं, जिसमें रेल लाइन भी शामिल है। जम्मू कश्मीर के लोगों को भी रोजगार के अवसर दिए जा रहे हैं।

  • राष्ट्रपति बोले कि वर्ष 2047 में देश आज़ादी की शताब्दी पूरी करेगा। उस समय के भव्य, आधुनिक, विकसित भारत के लिए हमें आज कड़ी मेहनत करनी है। हमें अपने परिश्रम को पराकाष्ठा तक लेकर जाना है और यह सुनिश्चित करना है कि इसके लाभकारी परिणाम निकलें। इसमें हम सबकी समान भागीदारी है।

राष्ट्रपति ने कहा- सेनाओं की जरूरत का सामान भारत में ही डवलप हो

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा, 'हमारा लक्ष्य है कि हमारी सेनाओं की जरूरत का सामान भारत में ही विकसित हो और भारत में ही निर्मित हो। जम्मू-कश्मीर के औद्योगिक विकास के लिए लगभग 28 हजार करोड़ रुपए की लागत से नई सेंट्रल सेक्टर स्कीम शुरू की है। यह देश के लिए गर्व का विषय है कि पूर्वोत्तर राज्यों की सभी राजधानियां मेरी सरकार के प्रयास से अब रेलवे के नक्शे पर आ रही हैं।'

2 फरवरी से कोविड प्रोटोकॉल (Covid Protocol) के तहत लोक सभा और राज्य सभा की कार्यवाही दो पारियों में चलेगी। संसद के उच्च सदन राज्यसभा की कार्यवाही सुबह 10 बजे से शुरू होकर दोपहर बाद 3 बजे तक चलाने का निर्णय किया गया है। इसके एक घंटे बाद यानि शाम 4 बजे लोकसभा की कार्यवाही शुरू होगी। जिसे रात 9 बजे तक चलाने का निर्णय किया गया है। फिलहाल यह व्यवस्था बजट सत्र के पहले चरण यानि 11 फरवरी तक की गई है।
Budget 2022: बजट सत्र पर राष्ट्रपति ने अभिभाषण में कहा- कृषि निर्यात 25 फीसदी बढ़कर 3 लाख करोड़ तक पहुंचा, महामारी में 150 करोड़ से वैक्सीन का रिकॉर्ड हमारी उपलब्धि
तारपीन फैक्ट्री में भीषण आग से 3 बच्चों सहित 4 लोग जिंदा जले, मौत

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com