पति से अफेयर के शक में पत्नी ने करा दिया महिला दोस्त का गैंगरेप, दुष्कर्म का VIDEO भी बनाया

मामला साइबराबाद के गच्चीबौली का बताया जा रहा है। दरअसल यहां एक महिला ने दूसरी महिला का रेप कराने के लिए 5 लोगों को इसलिए हायर किया ताकि वो अपने पति की महिला दोस्त का रेप करा सके।
पति से अफेयर के शक में पत्नी ने करा दिया महिला दोस्त का गैंगरेप, दुष्कर्म का VIDEO भी बनाया
Getty Images
हैदराबाद में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अफेयर के शक होने पर पति की ही दोस्त का गैंगरेप करवा दिया। बताया जा रहा है कि महिला को शक था कि उसके पति का उसकी महिला दोस्त के साथ अफेयर चल रहा है। आरोपी महिला ने दुष्कर्म का वीडियो भी बनाया। मामला साइबराबाद के गच्चीबौली का बताया जा रहा है। दरअसल यहां एक महिला ने दूसरी महिला का रेप कराने के लिए 5 लोगों को इसलिए हायर किया ताकि वो अपने पति की महिला दोस्त का रेप करा सके। आरोपी महिला को शक था कि उसके पति का महिला दोस्त के साथ चक्कर चल रहा है।

UPSC की तैयार के लिए कोचिंग में पीड़िता से मिला था पति, पत्नी को हो गया शक और फिर...

इस मामले में पुलिस ने आरोपी महिला गायत्री सहित 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार गायत्री के कोंडापुर में स्थित घर में ही 5 लोगों ने महिला के साथ गैंगरेप को अंजाम तक पहुंचाया। पुलिस के अनुसार, गायत्री का पति श्रीकांत UPSC की तैयारी के दौरान कोचिंग में पीड़िता से मिला था।
Getty Images

पिड़ित महिला आरोपी महिला उसके पति के घर पर ही रह रही थी

पीड़ित महिला अक्सर गायत्री के घर पर उसके पति से मिलने आया करती थी। इसके बाद पीड़ित महिला अक्टूबर 2021 से फरवरी 2022 तक गायत्री के साथ उसके घर पर ही ठहरी। इसके बाद से गायत्री को शक होने लगा कि उसके पति का उस महिला के साथ अफेयर चल रहा है। इस पर काफी विवाद भी हुआ। इसके चलते कई विवाद के बाद महिला ने गायत्री का घर छोड़ दिया था।
महिला ने अपने घर पर ही धोखे से बुलाकर 5 लोगों से कराया रेप, वीडियो भी बनाया महिला का आरोप है कि 26 मई को गायत्री ने पीड़िता को अपने घर बुलाया। यहां पहले से ही गायत्री ने हायर किए गए लोगों को बुला के रखा हुआ था। इसके लोगों ने पीड़िता के साथ रेप किया। महिला का आरोप ये भी है कि रेप के दौरान उसका वीडियो भी बनाया गया।
पति से अफेयर के शक में पत्नी ने करा दिया महिला दोस्त का गैंगरेप, दुष्कर्म का VIDEO भी बनाया
WATCH VIDEO: नुसरत भरूचा ने कहा- मैंने तो खुद कंडोम बेचा है.. सही मायनों में कंडोम की जरूरत पुरूषों से ज्यादा महिलाओं को
इसके बाद पीड़िता को आरोपी महिला ने धमकी देकर छोड़ दिया कि यदि वो पुलिस के पास गई तो उसे इसका अंजाम भुगतना होगा। आरोपी महिला ने उसे वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी दी। इधर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com