माँ की छाया ने बेटी को दुष्कर्म से बचाया: राजधानी जयपुर में 14 साल की नाबालिक लड़की से पड़ोसी युवक ने किया दुष्कर्म करने का प्रयास

गुस्साई मां ने थाने में जाकर मामला दर्ज कराया। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाकर आरोपी की तलाश कर रही है।
पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

राजस्थान में दुष्कर्म के मामले अब अनकंट्रोल से बाहर है। राजधानी जयुपर के शास्त्री नगर इलाके में नाबालिग से पड़ोसी युवक के रेप करने के प्रयास का मामला सामने आया है। गौरतलब है की लगातार राजधानी में एक के बाद एक दुष्कर्म के मामले दर्ज़ हो रहे है। जयपुर के शास्त्री नगर थाने का यह मामला है घटना के समय बेटी की आवाज सुन मां छत पर पहुंची तो मामले का पता चला। मां ने युवक को पकड़ा तो आरोपी धक्का देकर भाग गया। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शास्त्री नगर थाना अधिकारी ने अपने बयान में बताया

थाना अधिकारी एसएचओ दिलीप सिंह ने बताया कि नया खेडा शास्त्री नगर निवासी एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया है कि उसकी 14 साल की बेटी से रेप हुआ है। 11 मार्च की दोपहर खरीदारी करने बाहर गई थी। इसी दौरान पड़ोसी युवक संजू उसकी बेटी को छत पर ले गया। जहां उसके साथ रेप किया। वापस लौटने पर बेटी घर पर नहीं थी। उसको ढूंढते हुए घर की छत पर गई तो आरोपी संजू उसकी बेटी के साथ गलत काम कर रहा था।

चिल्लाने पर आरोपी कपड़े पहनकर भागने लगा। पकड़ने की कोशिश करने पर धक्का देकर वहां से भाग निकला। बेटी से पूछने पर बताया कि आरोपी संजू ने इससे पहले भी डरा-धमकाकर 2-3 बार उसके साथ रेप किया है। गुस्साई मां ने थाने में जाकर मामला दर्ज कराया। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाकर आरोपी की तलाश कर रही है।

Like Follow us on :- Twitter | Facebook | Instagram | YouTube


Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com