सीने से मासूम को चिपकाए दौड़ते खाकी के कदम
सीने से मासूम को चिपकाए दौड़ते खाकी के कदम

करौली हिंसा में अब तक 46 उपद्रवी गिरफ्तार, 21 वाहन जब्त,तो वही मुख्यमंत्री गहलोत ने खाकी के जज्बे को किया सलाम

13 आरोपियों को घटना के सम्बन्ध में थाना कोतवाली करौली में दर्ज प्रकरण में तथा 33 लोगों को कर्फ्यू आदेश के उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 07 लोगों को पूछताछ हेतु पुलिस हिरासत में लिया गया है। इस दौरान कुल 21 दुपहिया व चौपहिया वाहन भी पुलिस द्वारा जब्त किये गये।

राजस्थान के करोली जिले में हुई हिंसा मामले में मुख़्यमंत्री अशोक गहलोत ने जाबाज पुलिस कांस्टेबल नेत्रेश शर्मा को बधाई दी और साथ ही राजस्थान पुलिस ने भी ट्वीट कर सलाम किया है। तस्वीर शेयर कर राजस्थान पुलिस ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर अकाउंट से लिखा है कि 'एक मां को साथ लिए, सीने से मासूम को चिपकाए दौड़ते खाकी के कदम।'#RajasthanPolice के कांस्टेबल नेत्रेश शर्मा के जज्बे को सलाम। करौली उपद्रव के बीच आमजन की सुरक्षा पुख्ता करने में जुटी पुलिस।

वही महानिरीक्षक पुलिस भरतपुर रेंज, प्रसन्न कुमार खमेसरा ने बताया कि शनिवार को फूटा कोट क्षेत्र मैन बाजार करौली में जुलूस के दौरान हुए पथराव के बाद पुलिस ने तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते हुए 46 लोगों को गिरफ्तार कर, 07 को पूछताछ हेतु पुलिस हिरासत में लिया है। 13 आरोपियों को घटना के सम्बन्ध में थाना कोतवाली करौली में दर्ज प्रकरण में तथा 33 लोगों को कर्फ्यू आदेश के उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 07 लोगों को पूछताछ हेतु पुलिस हिरासत में लिया गया है। इस दौरान कुल 21 दुपहिया व चौपहिया वाहन भी पुलिस द्वारा जब्त किये गये।

आईजी खमेसरा ने बताया कि कानून एवं व्यवस्था को बनाये रखने के लिए शहर में जगह-जगह पुलिस जाब्ता लगाकर हालात पर निकटतम निगरानी जारी है
आईजी खमेसरा ने बताया कि कानून एवं व्यवस्था को बनाये रखने के लिए शहर में जगह-जगह पुलिस जाब्ता लगाकर हालात पर निकटतम निगरानी जारी है

आरएसी को बुलाकर मौके पर शान्ति एवं व्यवस्था हेतु लगाया गया।

आईजी प्रसन्न कुमार खमेसरा ने बताया कि घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए स्वयं तत्काल मौके पर करौली पहुॅचकर पुलिस अधीक्षक करौली शैलेन्द्र सिंह इन्दौलिया के साथ परिस्थितियों का जायजा लेकर रेंज के अन्य जिलों से आवश्यक पुलिस जाब्ता एवं आरएसी को बुलाकर मौके पर शान्ति एवं व्यवस्था हेतु लगाया गया।

पुलिस मुख्यालय के द्वारा हालात पर निकट सुपरवीजन के उद्देश्य से अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, पुर्नगठन एवं नियम संजीब नार्जरी, महानिरीक्षक पुलिस, कानून एवं व्यवस्था भरत लाल मीना, उप महानिरीक्षक पुलिस, अपराध शाखा राहुल प्रकाश, उपायुक्त जयपुर दक्षिण मृदुल कच्छावा,

अभी हालात नियन्त्रण में हैं

पुलिस अधीक्षक धौलपुर नारायण टोगस को कानून एवं व्यवस्था की स्थिति बनाये रखने में सहयोग हेतु करौली भेजा गया। उपरोक्त सभी अधिकारियों ने जिला मुख्यालय करौली पर कैम्प किया हुआ है।

आईजी खमेसरा ने बताया कि कानून एवं व्यवस्था को बनाये रखने के लिए शहर में जगह-जगह पुलिस जाब्ता लगाकर हालात पर निकटतम निगरानी जारी है। शहर में पुलिस जाब्ता के साथ फ्लेग मार्च किया गया। अभी हालात नियन्त्रण में हैं परन्तु शहर में एहतियात के तौर पर कर्फ्यू लगाया गया है।

सीने से मासूम को चिपकाए दौड़ते खाकी के कदम
CM Ashok Gehlot का बड़ा ऐलान, नहीं होगी RAS मेन्स परीक्षा स्थगित, अभ्यर्थियों की मांग के बाद भी नहीं बदला फैसला

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com