जयपुर में वॉट्सऐप ग्रुप की लड़ाई बनी जानलेवा: पडोसी ने 12 साल की बच्ची पर छोड़ा कुत्ता,बाल बाल बची

बच्ची की मां विरोध करने पहुंची को डॉग ऑनर दंपती ने उस पर भी हमला कर दिया। कुत्ते को बांधने की बैल्ट से महिला को पीटा
जयपुर में वॉट्सऐप ग्रुप की लड़ाई बनी जानलेवा: पडोसी ने 12 साल की बच्ची पर छोड़ा कुत्ता,बाल बाल बची

जयपुर में वॉट्सऐप ग्रुप का झगड़ा पहुंचा पुलिस थाने। वॉट्सऐप ग्रुप झगड़ा जानलेवा बनता बनता रह गया विवाद सोसाइटी में कुत्ते घुमाने को लेकर शुरू हुआ, जो की बहस ग्रुप में इतनी बढ़ गयी की यह लड़ाई पुलिस स्टेशन तक जा पहुंची।

कुत्ते ने बच्ची पर किया हमला

बात यही ख़त्म नहीं हुई ग्रुप में जिनसे यह झगड़ा हुआ इससे वह नाराज होकर एक डॉग के मालिक ने 12 साल की बच्ची पर कुत्ता छोड़ दिया। बच्ची जैसे-तैसे जान बचाकर घर पहुंची। मां को घटना की जानकारी दी। बच्ची की मां विरोध करने पहुंची को डॉग ऑनर दंपती ने उस पर भी हमला कर दिया। कुत्ते को बांधने की बैल्ट से महिला को पीटा। आखिर महिला ने चित्रकूट थाने में मामला दर्ज करवाया।

<div class="paragraphs"><p>बारह साल की बच्ची पर कुत्ता छोड़ दिया। महिला से भी मारपीट की गई।</p></div>

बारह साल की बच्ची पर कुत्ता छोड़ दिया। महिला से भी मारपीट की गई।

महिला से भी मारपीट की गई

पुलिस ने बताया कि गांधी पथ पर एक सोसायटी में रहने वाली महिला ने मुकदमा दर्ज कराया है। दरअसल, महिला ने सोसायटी में कुत्ते घुमाने की बात को लेकर विरोध किया था। इसकी चर्चा सोसायटी के वॉट्सएप ग्रुप में जम कर चली। कुछ ने विरोध किया तो किसी ने समर्थन दिया। सोसायटी में डॉग रखने वाले कुछ लोगों के नाम का जिक्र भी इसमें किया गया था। इसी से नाराज होकर एक डॉग ऑनर ने विरोध करने वाली महिला के बारह साल की बच्ची पर कुत्ता छोड़ दिया। महिला से भी मारपीट की गई।

महिला के चेहरे पर चोट के निशान भी हैं। इनका मेडिकल कराया गया है। चित्रकूट थाना पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों परिवारों के बीच पहले भी कहासुनी हो चुकी है।

Like Follow us on :- Twitter | Facebook | Instagram | YouTube


जयपुर में वॉट्सऐप ग्रुप की लड़ाई बनी जानलेवा: पडोसी ने 12 साल की बच्ची पर छोड़ा कुत्ता,बाल बाल बची
CM Ashok Gehlot : राजस्थान में आर्थिक व्यवस्था को तगड़ा झटका

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com