Indian Coast Guard स्थापना दिवस,समंदर की लहरों के जाबांज, देश को नाज है इन पर

भारतीय तटरक्षक (ICG) दिवस को भारत की संसद ने 18 अगस्त 1978 को पारित किया गया था। भारतीय तटरक्षक दिवस प्रत्येक वर्ष 1 फरवरी को मनाया जाता है। तटरक्षक दिवस देश के समुद्री सुरक्षा की देखभाल करते वालो के सम्मान में मनाया जाता है जो समुद्री सुरक्षा की देखभाल करते हैं ।
भारतीय तटरक्षक

भारतीय तटरक्षक

Form- DNA

भारतीय तटरक्षक (ICG) दिवस को भारत की संसद ने 18 अगस्त 1978 को पारित किया गया था। भारतीय तटरक्षक दिवस प्रत्येक वर्ष 1 फरवरी को मनाया जाता है। तटरक्षक दिवस देश के समुद्री सुरक्षा की देखभाल करते वालो के सम्मान में मनाया जाता है जो समुद्री सुरक्षा की देखभाल करते हैं । इस वर्ष, भारत 46वां भारतीय तटरक्षक दिवस मना रहा है। तटरक्षक बल समुद्री सीमा में चल रही गतिविधियां की खोज करने और बचाव अभियान चलाने का कार्य करता है। हमारे देश की समुद्री सीमाओं की रक्षा करने की अहम जिम्मेदारी निभाता है।

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय तटरक्षक बल को इसके स्थापना दिवस पर बधाई देते हुए कहा कि यह हमारे तटों की सुरक्षा कर रहा है और मानवीय प्रयासों में भी सबसे आगे है। समुद्री कानून प्रवर्तन एजेंसी आज 1 फरवरी को अपना 46वां स्थापना दिवस मना रही है।

18 अगस्त 1978 को, भारतीय तटरक्षक (ICG) दिवस भारत की संसद द्वारा अधिनियमित किया गया था। भारत की घरेलू अर्थव्यवस्था को बाधित करने वाले सामानों और समुद्री तस्करी को रोकने के लिए 1 फरवरी, 1977 को भारतीय तटरक्षक बल की स्थापना की गई थी। भारतीय तटरक्षक की स्थापना के बाद से, ICG ने 10,000 से अधिक लोगों की जान बचाई है और लगभग 14,000 नियम तोड़ने वालों को पकड़ा है।

भारतीय तटरक्षक बल का नेतृत्व महानिदेशक व्दारा किया जाता है और वर्तमान में इसके महानिदेशक वीरेंद्र सिंह पठानिया है। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।

<div class="paragraphs"><p>महानिदेशक वीरेंद्र सिंह पठानिया</p></div>

महानिदेशक वीरेंद्र सिंह पठानिया

from-Amarujala

भारतीय तटरक्षक बल का कार्य कई क्षेत्रों के लिए भिन्न-भिन्न होता है। भारतीय तटरक्षक बल मल्टी-मिशन के लिए काम करता है। यह भारतीय नौसेना, सीमा शुल्क विभाग और पुलिस का सहयोग भी करता है। यह प्रमुख क्षेत्रों में उत्तर-पश्चिम क्षेत्र गांधीनगर, गुजरात, चेन्नई में पूर्वी क्षेत्र, कोलकाता व अंडमान और निकोबार के उत्तर पूर्व क्षेत्र में तैनात है।

वर्तमान में भारतीय तटरक्षक बल के पास 156 जहाज और 62 विमान का बेडा मौजूद हैं। उम्मीद है कि भारतीय तटरक्षक बल के बेडे में 2025 तक 200 जहाज और 100 जुड़वां इंजन वाले विमान जुड सकते है। 2008 में मुंबई में हुए आतंकवादी हमलों के बाद, भारत सरकार ने भारतीय तटरक्षक बल को संपत्ति और बुनियादी ढांचे के विस्तार के लिए एक कार्यक्रम शुरू किया।

Like Follow us on :- Twitter | Facebook | Instagram | YouTube

<div class="paragraphs"><p>भारतीय तटरक्षक </p></div>
Budget 2022 LIVE: आम आदमी फिर मायूस, टैक्स स्लैब में बदलाव नहीं‚ शिक्षा, हेल्थ, किसान सहित सब को बजट से क्या मिलाॽ, जानिए सबकुछ

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com