Gujarat Election 2022: 3 सीएम, 6 केंद्रीय मंत्री, BJP का मेगा कैंपेन शुरू, धुआंधार रैलियां; जानें रण'नीति'

पीएम मोदी से पहले बीजेपी ने अपने स्टार प्रचारकों की पूरी फौज गुजरात में झोंक दी है। आज से गुजरात विधानसभा चुनाव की उन 89 में से 82 सीटों पर धुआंधार प्रचार शुरू हो गया जहां पहले चरण में मतदान होना है।
Gujarat Election 2022: 3 सीएम, 6 केंद्रीय मंत्री, BJP का मेगा कैंपेन शुरू, धुआंधार रैलियां; जानें रण'नीति'

गुजरात विधानसभा चुनाव के रण में उतरने राजनीतिक दलों के नेता प्रचार अभियान में जुटे हुए हैं। सत्ताधारी भाजपा ने भी अपना तूफानी प्रचार शुरू कर दिया है। बीजेपी ने राज्य में अपने स्टार प्रचारकों की पूरी फौज खड़ी कर दी है। इसी के साथ पहले की 82 सीटों पर धुआंधार प्रचार शुरू हो गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल से 72 घंटे के लिए गुजरात के चुनावी मैदान में उतर रहे हैं। लेकिन पीएम से पहले बीजेपी ने अपने स्टार प्रचारकों की पूरी फौज गुजरात में झोंक दी है। आज से गुजरात विधानसभा चुनाव की उन 89 में से 82 सीटों पर धुआंधार प्रचार शुरू हो गया जहां पहले चरण में मतदान होना है।

प्रदेश भाजपा प्रमुख सीआर पाटिल ने कल बताया था कि तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, छह केंद्रीय मंत्री और छह अन्य राष्ट्रीय नेता एक ही दिन में 46 विधानसभा सीटों को कवर करेंगे, जबकि राज्य के नेता 36 सीटों पर प्रचार करेंगे।

कच्छ में गरजे CM शिवराज सिंह

मध्य प्रदेश के CM शिवराज सिंह चौहान गुजरात के कच्छ में रैली की। इस दौरान जनसभा में सीएम शिवराज ने कहा कि कांग्रस के लोग मध्य प्रदेश में रोज मुझे गाली देते थे कि मैं गुजरात को नर्मदा का पानी दे रहा हूं। गुजरात कोई पाकिस्तान है क्या? गुजरात भी तो हमारा है। जब सरदार सरोवर बना तो गुजरात को पानी और मध्य प्रदेश को बिजली मिली।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस और अरविंद केजरीवाल रंगीन सपने दिखाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन देश और गुजरात जानता है कि PM मोदी कल्पवृक्ष हैं। अरविंद केजरीवाल बबूल के पेड़ हैं उनसे केवल कांटे मिलेंगे और राहुल गांधी खरपतवार हैं। इनसे विकास नहीं होगा। शिवराज ने आगे कहा कि वीर सावरकर का अपमान देश सहन नहीं करेगा। कांग्रेस ने केवल एक परिवार यानी नेहरू परिवार पर ध्यान केंद्रित किया है।

कच्छ के अंजार में असम CM ने संभाला मोर्चा

वहीं असम CM हेमंत विश्व शर्मा ने कच्छ ज़िले के अंजार में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान विश्व शर्मा ने कहा कि जो ब्रिटिश हमारे ऊपर हुकूमत चलाया करते थे, अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिटिश अर्थव्यवस्था को पीछे छोड़कर भारत को आगे बढ़ा दिया है। इस रफ्तार से चलते रहे तो 2029 तक हम दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बन जाएंगे।

असम सीएम ने कहा कि राहुल गांधी ने वीर सावरकर के लिए जिस तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया है, उससे उनकी विचारधारा का पता चलता है। वह देश विरोधी हैं, हिन्दू विरोधी हैं। राहुल गांधी ने जो कहा है देश के लोग उसका बदला लेंगे।

मांगरोल में अनुराग ठाकुर उतरे मैदान में

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मांगरोल में एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान ठाकुर ने कहा कि अगर गुजरात दंगा मुक्त है तो यह BJP की सरकार और PM मोदी के कारण हुआ है। मोदी सरकार ने पूरे देशभर में एक ही मूल मंत्र सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबके प्रयासों से देश को आगे बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि गुजरात का विकास मतलब भारत का विकास है। गुजरात जितना आगे बढ़ेगा, भारत उतना ही आगे बढ़ेगा।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि टुकड़े-टुकड़े गैंग के साथ भारत जोड़ो यात्रा करने वाले राहुल गांधी कभी हिंदु आतंकवाद की बात करते थे, कभी JNU में भारत के टुकड़े-टुकड़े करने वालों के साथ खड़े नजर आते थे, अब वे वीर सावरकर पर सवाल उठा रहे हैं। ये कांग्रेस की मानसिकता है, ये एक परिवार से आगे बढ़कर न कुछ देख पाई है और न देख पाएगी।

मोरबी के वांकानेर में स्टार प्रचारक योगी

मोरबी के वांकानेर में बीजेपी के स्टार प्रचारक और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कमान संभाली। वांकानेर में रैली को संबोधित करते हुए योगी ने कहा कि कल मैं एक बड़ी मजेदार चीज़ देख रहा था। कल कांग्रेस के एक मंच पर राष्ट्रगान हो रहा था। राष्ट्रगान के दौरान फिल्मी गीत बजने लगा। यह इनकी राष्ट्रभक्ति है।

सीएम योगी ने कहा यह राष्ट्रगान का भी सम्मान नहीं कर सकते। उन्होंने आगे कहा कि विगत दिनों मोरबी में हुई दुर्घटना में जिन लोगों ने अपने परिजनों, निकट संबंधियों को खोया उन सबके प्रति विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए कामना भी करता हूं। पूरा देश मोरबी के लोगों के साथ खड़ा था।

बुलडोजर पर चढ़कर प्रचार

गुजरात की राजनीति में अब बुलडोजर की एंट्री हो गई है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सूरत में बुलडोजर पर चढ़कर चुनाव प्रचार किया है। बुलडोजर पर प्रचार का मामला सूरत जिले का है। सीएम योगी सूरत के चौर्यासी इलाके में प्रचार के लिए आने वाले हैं। योगी की जनसभा को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह भी है। वोटरों को रिझाने के लिए कार्यकर्ता बुलडोजर पर चढ़ गए। बता दें कि चौर्यासी से भाजपा ने संदीप देसाई को प्रत्याशी बनाया है।

दरअसल, यूपी में अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान चलाए गए अभियान के चलते सीएम योगी की पहचान बुलडोजर बाबा के तौर पर भी की जाती है। लिहाजा, भाजपा नेता भी प्रचार के लिए बुलडोजर लेकर निकल गए। भाजपा कार्यकर्ताओं के अलग अंदाज में किए इस चुनाव प्रचार का वीडियो वायरल हो रहा है।

रोबोट भी मैदान में, बांट रहा पर्चे

प्रचार के दौरान एक दिलचस्प वीडियो सामने आया है। रोबोट घुम-घुम कर भाजपा के लिए प्रचार कर रहा है। यह रोबोट भाजपा के समर्थन में वोट करने वाले पर्चे बांट रहा है। रोबोट निर्माता हर्षित पटेल ने इसे तैयार किया है। हर्षित का कहना है कि हम इसका उपयोग डोर-टू-डोर कैंपेन और विधानसभा के काम के लिए भी करते हैं। हमने उम्मीदवारों के प्रचार के लिए प्री-रिकॉर्डेड स्लोगन के साथ स्पीकर भी अटैच किए हैं।

Gujarat Election 2022: 3 सीएम, 6 केंद्रीय मंत्री, BJP का मेगा कैंपेन शुरू, धुआंधार रैलियां; जानें रण'नीति'
Gujarat Election 2022: AAP की 'ड्रामा' Politics; आरोप...दोषारोपण...दिखावा?

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com