
Photo |FirstPost
कुलदीप चौधरी. देश के पांच राज्यों में जारी विधानसभा चुनाव में किसी भी तरह की अनहोनी से बचने के चलते केंद्र सरकार ने बीजेपी के करीब 24 नेताओं को ये हाई सिक्योरिटी मुहैया कराई है। खास बात ये है कि इनमें ज्यादातर नेता पंजाब से ताल्लुक रखते हैं। इन सभी नेताओं को चुनाव संपन्न् होने तक ये सुरक्षा दी गई है। ऐसे में अब CRPF और CISF के जवान इनकी सुरक्षा में अब तैनात रहेंगे। इन नेताओं में सुखविंदर सिंह बिंद्रा, परमिंदर सिंह ढींडसा,अवतार सिंह जीरा, निमिषा टी मेहता, सरदार दीदार सिंह भट्टी, सरदार कंवर वीर सिंह तोहरा, सरदार गुरप्रीत सिंह भट्टी और सरदार हरियट कमल हैं।
दिलचस्प बात यह है कि उनमें से कुछ के पास पहले से ही पंजाब पुलिस की ओर से सुरक्षा दी जा रही है, लेकिन केंद्र ने "पंजाब पुलिस द्वारा इन नेताओं को मौजूदा सुरक्षा के बावजूद केंद्र सरकार की ओर से सुरक्षा देने के लिए कहा गया। पंजाब में विधानसभा चुनाव खत्म होने तक ज्यादातर नेता सुरक्षा घेरे में रहेंगे और चुनाव के बाद समीक्षा की जाएगी।
Photo | The Hans India
इससे पहले, अकाली दल की युवा शाखा के प्रमुख और हाल ही में भाजपा में शामिल हुए परमिंदर सिंह बराड़ को सुरक्षा कवच मिला है। बराड़ दिवंगत अकाली नेता हरि सिंह जीरा के पोते हैं।
इसी तरह, पिछले साल दिसंबर में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भाजपा नेताओं मनजिंदर सिंह सिरसा के भाजपा में शामिल होने के कुछ दिनों बाद उनके सुरक्षा कवच को बढ़ा दिया था। साथ ही राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी की सुरक्षा को 'Y' श्रेणी से 'Z' श्रेणी में अपग्रेड किया गया था। सोढ़ी भी दिसंबर में सिरसा के साथ भाजपा में शामिल हुए थे।
Like Follow us on :- Twitter | Facebook | Instagram | YouTube