PM मोदी का चन्नी पर पलटवार: 'संत रविदास बनारस के थे...और गुरु गोविंद सिंह पटना के... क्या उन्हें भी निकालोगे' देखें VIDEO

चन्नी पर हमला करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से एक क्षेत्र के लोगों को दूसरे से लड़ाती आई है..... यहां कांग्रेस के मुख्यमंत्री ने जो बयान दिया, जिस पर दिल्ली का परिवार उनके साथ खड़े होकर तालियां बजा रहे थे, वो पूरे देश ने देखा...... अपने इन बयानों से ये लोग किसका अपमान कर रहे हैं। यहां देखें पीएम मोदी का पूरा भाषण।
PM मोदी का चन्नी पर पलटवार: 'संत रविदास बनारस के थे...और गुरु गोविंद सिंह पटना के... क्या उन्हें भी निकालोगे' देखें VIDEO

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले सीएम चन्नी अपने 'यूपी-बिहार के भइये' वाले बयान पर घिरे गए हैं। अब जनसभा में पीएम नरेंद्र मोदी ने भी इसपर टिप्पणी कर डाली है। पीएम मोदी ने पंजाब के अबोहर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा है कि क्या सीएम चन्नी संत रविदास को भी पंजाब से निकाल देंगे? क्योंकि वह बनारस के थे..... वहीं गुरु गोविंद सिंह पटना के थे.....

चन्नी पर हमला करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से एक क्षेत्र के लोगों को दूसरे से लड़ाती आई है..... यहां कांग्रेस के मुख्यमंत्री ने जो बयान दिया, जिस पर दिल्ली का परिवार उनके साथ खड़े होकर तालियां बजा रहे थे, वो पूरे देश ने देखा...... अपने इन बयानों से ये लोग किसका अपमान कर रहे हैं। यहां का कोई ऐसा गांव नहीं होगा, जहां हमारे उत्तर प्रदेश या बिहार के भाई बहन मेहनत न करते हों.....
कल ही हमने संत रविदास की जयंती मनाई है..... वो कहां पैदा हुए? उत्तर प्रदेश में, बनारस में..... क्या आप संत रविदास जी को भी पंजाब से निकाल देंगे? गुरू गोविंद सिंह जी का जन्म कहां हुआ था? पटना साहिब, बिहार में.... क्या आप गुरू गोविंद जी को भी पंजाब से निकाल देंगे?
मोदी ने कहा वो दिल्ली वाले आपको दिल्ली में इलाज नहीं कराने देंगे....
बिना नाम लिए प्रधानमंत्री मोदी बोले कि कांग्रेस की जो ‘पार्टनर इन क्राइम’ पार्टी है, वो भी एक के बाद एक झूठ पंजाब में आकर बोल रही है। ये वो लोग हैं जिनकी दिल्ली में सरकार है। आज पंजाब में आकर सिखों को झूठ बोलने वाले इन लोगों ने दिल्ली में एक भी सिख को मंत्री नहीं बनाया है।
PM मोदी का चन्नी पर पलटवार: 'संत रविदास बनारस के थे...और गुरु गोविंद सिंह पटना के... क्या उन्हें भी निकालोगे' देखें VIDEO
PUNJAB ELETION 2022: चन्नी के बिगड़े बोल कहा- ‘यूपी दे, बिहार दे और दिल्ली दे भइये आके इत्ते राज नई करदे’
प्रियंका की सभा में प्रियंका और चन्नी ने क्या कहा था...
कांग्रेस महासिचव प्रियंका गांधी और सीएम चन्नी पंजाब के रोपड़ में चुनावी जनसभा कर रहे थे। यहां पहले प्रियंका गांधी ने कहा कि पंजाब के बहनों-भाइयों जो आपके सामने है, उसे ठीक से पहचानो.... आपमें बहुत विवेक है। समझदारी है। पंजाब पंजाबियों का है। पंजाब को पंजाबी चलाएंगे.... अपनी सरकार बनाओ। ये बाहर से जो आते हैं। आपके पंजाब में उन्हें सिखाइए पंजाबियत क्या है। पंजाब मेरी ससुराल है। प्रियंका ने कहा कि पीएम मोदी और केजरीवाल की शुरुआत आरएसएस से ही हुई है। उन्होंने कहा कि मंच पर बनावटी पगड़ी बांध कर कोई सरदार नहीं बना जा सकता। उन्होंने चरणजीत सिंह चन्नी और बरिंदर ढिल्लों की तरफ इशारा कर कहा कि यह समझना होगा कि असली सरदार कौन है।
प्रियंका गांधी की इस बात से सीएम चन्नी भी जोश में आए और उन्होंने अपने हाथ में माइक लेकर बोले कि यूपी, बिहार और दिल्ली वालों को पंजाब में राज नहीं करने देंगे। यहां उन्होंने 'यूपी-बिहार के भइये' शब्द इस्तेमाल किया था।
PM मोदी का चन्नी पर पलटवार: 'संत रविदास बनारस के थे...और गुरु गोविंद सिंह पटना के... क्या उन्हें भी निकालोगे' देखें VIDEO
बिहार: गया में अवैध खनन पर पुलिस की ग्रामीणों से हिंसक झड़प, महिलाओं को बंधक बना पीटने का आरोप‚ देखें VIDEO

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com