PUNJAB ELETION 2022: कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी अपनी पार्टी पर हमलावर‚ बोले - ‘किराएदार नहीं हैं कोई धक्का देकर निकाले तो अलग बात है’

पंजाब विधानसभा चुनाव के मतदान में कुछ दिन बाकी है उससे पहले कांग्रेस पंजाब से पूर्व सांसद अश्विनी कुमार ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। अश्विनी कुमार के इस्तीफे के बाद पंजाब के आनंदपुर साहिब से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी के इस्तीफे की अटकलों के बीच तिवारी ने कांग्रेस पर सवालिया निशान खड़ा किया है।
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी

चुनाव से पहले अश्विनी कुमार के पार्टी छोड़ने के बाद से ही मनीष तिवारी पर भी कांग्रेस छोड़ने की अटकलें लगायी जा रही थी। इसी बीच तिवारी ने बडा बयान दिया है।

तिवारी ने कहा कि 'कई बार मैंने यह बात पहले भी कही है कि हम कांग्रेस पार्टी में कोई किराएदार नहीं है बल्कि हिस्सेदार है। अगर कोई धक्का देकर निकालेगा तो दूसरी बात है मगर जहां तक हमारा सवाल है हमने 40 साल इस पार्टी को दिए है, हमारे परिवार ने इस देश की एकता और अखंडता के लिए खून बहाया है। हम एक विचारात्मक सियासत में विश्वास रखते है’।

पंजाब चुनाव के पहले चरण का मतदान 20 फरवरी का होना है। चुनाव से कुछ दिन पहले ही पंजाब से पूर्व सांसद अश्विनी कुमार ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया है। अश्विनी के इस्तीफे के बाद तिवारी ने कहा कि दुखद, हमारे बीच मत भिन्नता थी, लेकिन यह बहुत ही सभ्य तरीके से थी।

दुर्भाग्यपूर्ण है कि अश्विनी कुमार को यह फैसला करने के लिए विवश होना पड़ा। अश्विनी कुमार के पार्टी छोड़ने के बाद अटकलें लगाई जा रही थी कि मनीष तिवारी भी पार्टी को अलविदा कह सकते है।

मनीष तिवारी ने इससे पहले भी एक कार्यक्रम में कांग्रेस के स्टार प्रचारकों पर की लिस्ट पर सवाल खड़े किए थे।

तिवारी ने कहा था कि पंजाब के कांग्रेस के स्‍टार प्रचारकों की लिस्‍ट में ऐसे नाम है, जिनके कहने पर उनकी पत्‍नी भी वोट न दे। आपको बता दें कि तिवारी का नाम पंजाब चुनाव की स्टार प्रचारक लिस्ट की में नहीं था।

Like Follow us on :- Twitter | Facebook | Instagram | YouTube

<div class="paragraphs"><p>कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी</p></div>
PUNJAB ELETION 2022: चन्नी के बिगड़े बोल कहा- ‘यूपी दे, बिहार दे और दिल्ली दे भइये आके इत्ते राज नई करदे’

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com