PUNJAB ELETION 2022: पंजाब चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन, राजनीतिक दलों ने झोंकी ताकत

पंजाब विधानसभा चुनाव 20 फरवरी से होने है। आज शाम से प्रचार थम जाएगा। इसलिए सभी राजनीतिक दल अपनी पूरी ताकत झोंक रहे है। सभी बड़े नेताओं ने पंजाब में डेरा जमाया हुआ है।
पंजाब विधानसभा चुनाव 2022

पंजाब विधानसभा चुनाव 2022

पंचायत चुनाव (फाइल फोटो) 

पंजाब में चुनाव का आखिरी संग्राम जारी है सभी दल जनता को लुभाने की कोशिश में लगे हुए है। सभी राजनीतिक पार्टियों के दिग्गज नेता पंजाब में बिस्तर जमाये बैठे है।

पंजाब में फिलहाल कांग्रेस सत्ता पर काबिज है और कांग्रेस इसे बरकरार रखना चाहती है। कांग्रेस प्रचार का जिम्मा राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने अपने कंधे ले रखा है। बीजेपी और गठबंधन के प्रचार के लिए प्रधानमंत्री मोदी पंजाब में अभी तक तीन रैलियां कर चुके है।

आज पंजाब चुनाव में कैप्टन अमरिंदर सिंह अपनी विधानसभा सीट पर रोड़ शो करेगें। इस चुनाव में सभी दलों ने अपनी साख बचाने के लिए पूरा दमखम लगा रखा है। कांग्रेस से प्रियंका गांधी और राहुल गांधी दोनों पंजाब में है।

अगर आम आदमी पार्टी की बात करें तो खुद अरविंद केजरीवाल मैदान डटे हुए है। वहीं अकाली दल-बसपा गठबंधन से सुखबीर सिंह बादल मोर्चा संभाले हुए है।

आज आखिरी दिन का प्रचार

पंजाब चुनाव में कांग्रेस के प्रचार के लिए प्रियंका गांधी व राहुल गांधी मैदान में रहेगें। वहीं बीजेपी से रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को चुनाव प्रचार का जिम्मा दिया है। राजनाथ सिंह पटियाला में अमरिंदर के लिए रैली करेगें। वहीं आप की तरफ से दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया अमृतसर में बाइक रैली निकालकर आप के पक्ष में वोट अपील करेगें तो वहीं आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल भी रोड़ शो करेगें।

<div class="paragraphs"><p>पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 </p></div>
PUNJAB ELETION 2022: कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी अपनी पार्टी पर हमलावर‚ बोले - ‘किराएदार नहीं हैं कोई धक्का देकर निकाले तो अलग बात है’

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com