UP Election Result 2022 LIVE Updates: BJP का विजय उल्लास‚ योगी बोले- मोदीजी के नेतृत्व में ऐसा ही प्रचंड बहुमत मिलता है

UP Election Result 2022 LIVE Updates: BJP का विजय उल्लास‚ योगी बोले- मोदीजी के नेतृत्व में ऐसा ही प्रचंड बहुमत मिलता है

UP Election Result 2022 LIVE Updates: शुरुआती रुझानों में भाजपा 100 और समाजवादी पार्टी हाफ सैंचुरी लगा चुकी है। उत्तर प्रदेश में इस बार कुल 7 चरण में मतदान हुआ है। सभी 403 विधानसभा सीटों के लिए सोमवार को चुनाव संपन्न होने के बाद विभिन्न एजेंसियों की ओर से किए गए एग्जिट पोल के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक बार फिर सत्ता में वापसी कर रही है।

यूपी में सिराथू सीट से पल्लवी पटेल जीतीं, केशव प्रसाद 7337 वोटों से हारे

सिराथू विधानसभा सीट की मतगणना रुकी, बीजेपी कार्यकर्ताओं का हंगामा
कौशांबी की सिराथू विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती लगभग 30 मिनट के लिए रुकी। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने रिकाउंटिंग की मांग की। बता दें कि इस सीट से उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मैदान में हैं और उन्‍हें सपा की पल्‍लवी पटेल से कड़ी टक्कर मिल रही है।
ऐतिहासिक बहुमत के बाद योगी आदित्यनाथ लखनऊ कार्यालय पहुंचे साथी मंत्री-अधिकारियों से गले मिले और जमकर गुलाल से जश्न मनाया। उन्होंने कहा कि जब मोदी जी जैसा नेतृत्व हो तो ऐसा ही प्रचंड बहुमत मिलता है। विजय उल्लास के साथ शुरू हुए 30 मिनट के प्रोग्राम में जय श्रीराम के नारे लगे।

यूपी में फिर बीजेपी सरकार में वापसी कर रही है। गोरखपुर में भी योगी आदित्यनाथ ने जीत दर्ज कर ली है। ऐसे में गोरखपुर में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जीत की ख़ुशी में बुलडोजर रैली निकाली।

अलीगढ़ जिले की सातों विधानसभाओं पर भाजपा जीती

  • अलीगढ़ सदर: मुक्ता संजीव राजा

  • कोल विधानसभा: अनिल पाराशर

  • अतरौली: संदीप सिंह

  • छर्रा: रवींद्र पाल सिंह

  • बरौली: जयवीर सिंह

  • इगलास: राजवीर सिंह सहयोगी

  • खैर: अनूप वाल्मीकि

UP Election Result Update: पीलीभीत में बीजेपी का क्‍लीन स्‍वीप

पीलीभीत की चारों विधानसभा पर बीजेपी काबिज

  • शहर विधानसभा से संजय सिंह गंगवार और पूरनपुर से बाबू राम पासवान ने फिर जीते।

  • बीसलपुर विधायक राम सरन वर्मा के पुत्र विवेक वर्मा और बरखेड़ा से स्वामी प्रवक्तानंद भी जीत पर सवार।

पीलीभीत

BJP- संजय सिंह गंगवार – 124782

SP- शैलेंद्र सिंह गंगवार – 117152

Cong- शकील अहमद नूरी – 1038

BSP- शाने अली – 11961

बरखेड़ा

Bjp- स्वामी प्रवक्तानंद – 151498

SP- हेमराज वर्मा – 69660

Cong- हरप्रीत सिंह – 2695

BSP- मोहन स्वरूप – 9321

पूरनपुर

BJP- बाबू राम पासवान -134204

SP- आरती महेंद्र -107387

Cong – ईश्वर दयाल पासवान – 2050

BSP – अशोक राजा – 15994

बीसलपुर

BJP – विवेक वर्मा -120675

SP- दिव्या गंगवार – 69796

Cong – शिखा पांडे – 1376

BSP – अनीस अहमद खां – 35286

बुलंदशहर की सभी सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज

1- शिकारपुर विधानसभा से अनिल शर्मा जीते

2- खुर्जा विधानसभा से मीनाक्षी सिंह जीतीं

3- डिबाई विधानसभा से चंद्रप्रकाश सिंह जीते

4- अनूपशहर विधानसभा से संजय शर्मा जीते

5- स्याना विधानसभा से देवेंद्र सिंह लोधी जीते

6- सिकंदराबाद विधानसभा से लक्ष्मी राज सिंह जीते

7- बुलंदशहर सदर सीट से प्रदीप चौधरी जीते

Photo |aajtak

देवरिया की सभी सीटों पर BJP का​बिज
देवरिया की सभी सातों सीटों पर BJP का कब्जा। सदर से भाजपा के शलभमणि त्रिपाठी 40 हजार मतों से जीत गए हैं। वहीं, रामपुर कारखाना से भाजपा के सुरेंद्र चौरसिया 12 हजार मतों से, पथरदेवा से BJP के सूर्य प्रताप शाही 23 हजार मतों, बरहज से भाजपा के दीपक मिश्रा 17 हजार मतों, सलेमपुर से भाजपा के विजय लक्ष्मी गौतम 1 हजार मतों, रुद्रपुर से भाजपा के जय प्रकाश निषाद 20 हजार मतों और भाटपार रानी से भाजपा के कुंवर सभा कुशवाहा 12 हजार मतों से जीते हैं।

गोरखपुर सदर सीट से पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने बंपर जीत दर्ज की है। वे एक लाख दो हजार वोट से जीते।

बीजेपी छोड़ समाजवादी पार्टी के पाले में जाने वाले वाले स्वामी प्रसाद मौर्य फाजिलनगर सीट से चुनाव हार गए हैं। उन्हें यहां बीजेपी के सुरेन्द्र कुशवाहा से शिकस्त मिली है। ऐसे में स्वामी प्रसाद ने ट्वीट करते हुए सभी विजयी प्रत्याशियों को बधाई देते हुए कहा है कि चुनाव हारा हूं, हिम्मत नहीं। संघर्ष का अभियान जारी रहेगा।

यूपी में सबसे ज्यादा चर्चा में रही कैराना विधानसभा सीट पर नाहिद हसन ने जीत दर्ज की है। यहां बीजेपी की मृगांका सिंह हार गई हैं। नाहिद ने मृगांका को 25000 वोटों से शिकस्त दी है।

- अयोध्या से भाजपा प्रत्याशी वेद प्रकाश और मथुरा सीट से श्रीकांत शर्मा आगे चल रहे हैं। रामपुर में आजम खान और स्वार सीट से उनके बेटे अब्दुल्ला जीते।

- लखनऊ के सरोजिनी नगर से भाजपा कैंडिडेट राजेश्वर सिंह ने बड़ी जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि यूपी में भाजपा की सरकार बन रही है और वे एक लाख वोटों से जीतेंगे। वे सपा कैंडिडेट से आगे चल रहे हैं।

- भाजपा छोड़कर सपा में शामिल हुए स्वामी प्रसाद मौर्य फाजिल नगर में 26 हजार वोटों से पीछे हैं। भाजपा के सुरेंद्र कुशवाहा आगे हैं।

- उत्तरप्रदेश की सबसे हॉट सीट कैराना पर जेल से चुनाव लड़ रहे सपा के नाहिद हसन पीछे हैं और भाजपा की मृगांका सिंह आगे चल रही हैं।

- बांदा के तिंदवारी से भाजपा के रामकेश निषाद, पीलीभीत के बरखेड़ा से भाजपा के जयद्रथ और पीलीभीत से बीजेपी के संजय सिंह गंगवार जीत चुके हैं। बुलंदशहर के डिबाई से बीजेपी के चंद्रपाल सिंह और बांदा से बीजेपी के प्रकाश द्विवेदी भी जीत गए हैं।

- CM योगी शाम 5 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करेंगे। इसके बाद वे दिल्ली के लिए रवाना होंगे, वे दिल्ली में पर्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक में शामिल होंगे।

- अखिलेश यादव ने एक शेर ट्वीट किया कि इम्तिहान बाकी है हौसलों का, वक्त आ गया है फैसलों का। उन्होंने लिखा कि लोकतंत्र के सिपाही जीत का प्रमाणपत्र लेकर ही लौटें।

- जसवंत नगर से शिवपाल यादव, गाजीपुर के जहूराबाद से ओम प्रकाश राजभर आगे चल रहे हैं। नोएडा से राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह एक लाख ​75 हजार वोटो से जीत चुके हैं। कुंडा से राजा भैया आगे चल रहे हैं।

यूपी में पहली जीत का ऐलान भी योगी के कैंडिडेट के नाम ही रहा है। पीलीभीत की बरखेड़ा सीट पर जयद्रथ ने सपा के हेमराज को हराया।

दोपहर के ढाई बज गए हैं और पांचों राज्यों की तस्वीर पूरी तरह साफ हो चुकी है। एक बार फिर ताज़ा आंकड़े देखें-

- यूपी- बीजेपी 263

- सपा 135

- बसपा 2

- कांग्रेस 1

- अन्य 2

उत्तर प्रदेश के सिराथू विधानसभा सीट पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पीछे चल रहे हैं। सपा प्रत्याशी पल्लवी पटेल को अभी तक 17431 वोट, केशव प्रसाद मौर्य को 14135 वोट मिले हैं। एक तरफ डिप्टी सीएम अपनी सीट पर पीछे चल रहे हैं, तो बीजेपी राज्य में बंपर सीटों के साथ सत्ता में बरकरार रह रही है अभी तक बीजेपी 270 से अधिक सीटों पर आगे चल रही है।

चुनाव के आ रहे परिणामों के बीच सपा की ओर से ट्वीट किया गया है कि 100 से अधिक सीटों पर वोटों का अंतर 500 से कम का है। सपा ने अपने ट्वीट में लिखा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के रुझानों में 100 सीटों का अंतर 500 वोटों के करीब है, समाजवादी पार्टी गठबंधन के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं नेताओं से अपील है कि वो सतर्कता बनाए रखें।

बीजेपी ने उत्तर प्रदेश में 16 पेज का 'लोक कल्याण संकल्प पत्र' जारी किया था। इसमें पृष्ठ 5 से 12 तक की घोषणाएँ हैं। इन 7 पृष्ठों में 10 मुद्दों पर 130 घोषणाएँ की गईं। इनमें लड़कियों को मुफ्त स्कूटी, महिलाओं को 2 एलपीजी सिलेंडर, मुफ्त बिजली और लव जिहाद की जांच जैसे वादे किए गए। 2017 के वादों की बात करें तो बीजेपी 28 जनवरी 2017 को घोषणापत्र लेकर आई थी। इसमें 10 विषयों पर करीब 100 वादे थे।

बीजेपी ने दावा किया कि सभी वादे पूरे किए गए। 7 बेहद महत्वपूर्ण वादों का विश्लेषण करने पर पता चला कि योगी सरकार में 3 में 1 फीसदी भी काम नहीं हुआ और 4 पर 10 फीसदी से भी कम काम हो सका।

यूपी में 37 साल बाद किसी सत्ताधारी पार्टी की पूर्ण बहुमत के साथ लागातार दूसरी बार वापसी हो रही
उत्तर प्रदेश में बीजेपी ऐसी पार्टी बन रही है, जो लगातार दूसरी बार बहुमत के दम पर सत्ता में आ रही है। बता दें कि उत्तर प्रदेश में करीब 37 साल बाद ऐसा हो रहा है, जब कोई सरकार फिर से पूर्ण बहुमत के साथ रिपीट हो रही है।
<div class="paragraphs"><p>शायर मुनव्वर राना ने चुनाव से पहले कहा था कि यदि योगी आदित्यनाथ दोबारा मुख्यमंत्री बने तो मैं यूपी छोड़ दूंगा</p></div>

शायर मुनव्वर राना ने चुनाव से पहले कहा था कि यदि योगी आदित्यनाथ दोबारा मुख्यमंत्री बने तो मैं यूपी छोड़ दूंगा

मुनव्वर ने कहा था योगी दोबारा सीएम बने तो छोड़ दूंगा यूपी, बोले: बड़े दुख के साथ कह रहा हूं कि अब अपनी मिट्टी छोड़नी पड़ेगी

शायर मुनव्वर राना ने चुनाव से पहले कहा था कि यदि योगी आदित्यनाथ दोबारा मुख्यमंत्री बने तो मैं यूपी छोड़ दूंगा और दिल्ली-कोलकाता चला जाऊंगा। मेरे पिता ने पाकिस्तान जाना मंजूर नहीं किया लेकिन अब बड़े दुख के साथ मुझे यह शहर, यह प्रदेश, अपनी मिट्टी को छोड़ना पड़ेगा। उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री के कंधे पर हाथ रखकर ही बुरा कर दिया, जिसकी वजह से उन्होंने उत्तर प्रदेश में भेदभाव फैला दिया। इस सरकार ने सिर्फ नारा दिया सबका साथ सबका विकास का, हुआ कुछ नहीं। इनका बस चले तो प्रदेश से मुसलमानों को छुड़वा दें। उनके लिए दिल्ली कोलकाता गुजरात ज्यादा सुरक्षित है।

यूपी में 2017 के बाद 2022 में बीजेपी पूर्ण बहुमत के साथ बीजेपी सरकार बना रही
यूपी में 2017 के बाद 2022 में बीजेपी पूर्ण बहुमत के साथ बीजेपी सरकार बना रही है। इससे पहले ऐसा साल 1980, 1985 में हुआ था जब कोई सरकार पूर्ण बहुमत के साथ रिपीट हुई थी। तब कांग्रेस ने साल 1980 में 309, 1985 में 269 सीटों के साथ सरकार में आई थी।

यूपी में अब तस्वीर लगभग साफ हो गई है, वहीं बाकि राज्यों की बात करें तो चार राज्यों में भाजपा सरकार बनाने जा रही है। अभी तक के ताजा अपडेट क्या हैं

- उत्तर प्रदेश: बीजेपी 261, सपा 127, बसपा 6, कांग्रेस 3

- उत्तराखंड: बीजेपी 42, कांग्रेस 24

- पंजाब: आम आदमी पार्टी 89, कांग्रेस 14, बीजेपी+ 3, अकाली दल 10

- गोवा: बीजेपी 19, कांग्रेस 12, टीएमसी 5, AAP 1, अन्य 3

- मणिपुर: कांग्रेस 7, बीजेपी 28, अन्य 25

- छठा राउंड : करहल सीट पर पूर्व सीएम अखिलेश यादव भाजपा के एसपी सिंह बघेल से करीब 19000 मतों से आगे
- मुरादनगर के नौवें राउंड की मतगणना के बाद अजीत पाल त्यागी को 33698, जबकि गठबंधन प्रत्याशी सुरेंद्र कुमार मुन्नी को 18698 मत मिले हैं

सभी समाजवादियों और सहयोगी दलों के कार्यकर्ताओं से अपील है कि टीवी पर दिखाए जा रहे रुझानों पर ध्यान न देते हुए अपने अपने बूथों पर डंटे रहे अंत में लोकतंत्र जीतेगा और परिणाम सपा गठबंधन के पक्ष में होंगे।

सपा ने ट्वीट कर कहा

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने मुख्य चुनाव आयुक्त भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली को पत्र लिखकर मतगणना की वेब कांस्टिग कराये जाने तथा वेब कांस्टिग का ‘लिंक‘ राजनैतिक दलों को उपलब्ध कराये जाने की मांग की है।

लोनी विधानसभा के छठे राउंड की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी नंदकिशोर गुर्जर गठबंधन प्रत्याशी मदन भैया से 6330 वोटों से आगे।

- BJP 270 और सपा को 125 सीटों पर बढ़त, BSP 4, कांग्रेस 2 सीटों पर आगे

- BJP 262 पर आगे, सपा को 131 सीटों पर बढ़त, BSP ने कांग्रेस को पछाड़ा

- 5वां राउंड : मथुरा शहर सीट पर भाजपा प्रत्याशी व मंत्री श्रीकांत शर्मा करीब 20000 मतों से आगे

- 5वां राउंड : आगरा ग्रामीण सीट से भाजपा प्रत्याशी व पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य करीब 11000 मतों से आगे

- मुरादनगर के नौवे राउंड में भाजपा प्रत्याशी अजीत पाल त्यागी 33,698 वोट लेकर आगे

- मोदीनगर में सातवें राउंड की मतगणना के बाद भाजपा की मंजू शिवाच रालोद प्रत्याशी सुदेश शर्मा से 7540 वोटों से आगे

- गौतमबुद्ध नगर जेवर विधानसभा 12 राउंड

- भाजपा के धीरेंद्र सिंह 40372

- आरएलडी के अवतार सिंह भड़ाना 28372

- बसपा के नरेंद्र भाटी 18121

- कांग्रेस के मनोज चौधरी 2150

- सिराथू सीट से BJP के केशव प्रसाद मौर्या भी 365 वोटों से पिछड़े

- BJP 264 पर आगे, सपा को 127 सीटों पर बढ़त, बसपा 3, कांग्रेस को 4 सीटें

- मंत्री स्वाति सिंह के पति और सरोजिनी नगर सीट से भाजपा उम्मीदवार दयाशंकर सिंह आगे चल रहे हैं

- गोरखपुर शहरी विधानसभा क्षेत्र में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगे चल रहे हैं

- शुरुआती रुझानों के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में 232 निर्वाचन क्षेत्रों में बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है

- करहल 5वां राउंड में अखिलेश करीब 15 हजार वोटों से आगे

अखिलेश यादव (सपा) : 25263

एसपी सिंह बघेल (भाजपा) : 8955

- मतगणना के 5वें राउंड में आगरा ग्रामीण से भाजपा की बेबी रानी आगे

- बेबी रानी 5278

- किरण 1731

- उपेंद्र 158

- गाजियाबाद की पांचों विधानसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं

- चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार, बीजेपी 201 पर आगे, 202 के बहुमत के निशान के करीब; उसकी सहयोगी अपना दल (एस) 8 पर आगे है। समाजवादी पार्टी (सपा) 89 पर आगे चल रही है।

- चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार, जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी द्वारा टिकट दिए गए शिवपाल सिंह यादव पीछे चल रहे हैं

अयोध्या में चार सीटों पर बीजेपी निकली आगे
उत्तर प्रदेश के अयोध्या की कुल 5 सीटों में से चार में भाजपा आगे चल रही है, एक सीट पर सपा ने बढ़त बनाई हुई है। अयोध्या की गोसाईगंज विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी अभय सिंह 2600 वोटों से आगे चल रहे हैं और भाजपा प्रत्याशी आरती तिवारी पीछे हैं।

यूपी सरकार में मंत्री नीलकंठ तिवारी अपनी सीट वाराणसी दक्षिण से हुए पीछे। समाजवादी पार्टी के कामेश्वर दीक्षित निकले आगे।

राजधानी लखनऊ सीटों की मौजूदा स्थिति

लखनऊ कैंट से BJP प्रत्याशी ब्रजेश पाठक 1343 वोटो से आगे

लखनऊ मध्य से BJP प्रत्याशी रजनीश गुप्ता 2094 वोट से आगे

लखनऊ पश्चिम से BJP प्रत्याशी अंजनी श्रीवास्तव 875 वोट से आगे

बख्शी का तालाब से BJP प्रत्याशी योगेश शुक्ला 709 वोट से आगे

लखनऊ पूर्वी से BJP प्रत्याशी आशुतोष टंडन 2058 वोटो से आगे

मलिहाबाद से BJP प्रत्याशी जय देवी 1295 वोटों से आगे

मोहनलाल गंज से सपा प्रत्याशी सुशीला सरोज 671 वोटो से आगे

लखनऊ उत्तरी से सपा प्रत्याशी पूजा शुक्ला 2205 वोटों से आगे

सरोजिनी नगर से सपा प्रत्याशी अभिषेक मिश्रा 1106 वोटों से आगे

रामपुर में आजम खान आगे

उत्तर प्रदेश की रामपुर विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के आजम खान 19 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं। बीजेपी के आकाश सक्सेना यहां पर पीछे हैं।

SP: किशन दीक्षित 7124
BJP: नीलकंठ तिवारी 1670
कांग्रेस: मुदिता कपूर 95
BSP: दिनेश कसौधन 43

UP Election Result 2022 LIVE Updates: यूपी विधानसभा की 403 सीटों के लिए मतगणना शुरू हो गई है। चौतरफा सुरक्षा घेरे के बीच पहले पोस्टल बैलेट की गिनती चल रही है। शुरुआती रुझानों में भाजपा 100 और समाजवादी पार्टी हाफ सैंचुरी लगा चुकी है। उत्तर प्रदेश में इस बार कुल 7 चरण में मतदान हुआ है। सभी 403 विधानसभा सीटों के लिए सोमवार को चुनाव संपन्न होने के बाद विभिन्न एजेंसियों की ओर से किए गए एग्जिट पोल के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक बार फिर सत्ता में वापसी कर रही है।

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को बहुमत मिल गया है। रुझानों में बीजेपी 220 से पार चली गई है, जबकि सपा की साइकिल अभी 90 के आंकड़े से भी पीछे है। यदि ये रुझान परिणाम में बदलते हैं, तो यूपी में ये पहली दफा होगा कि कोई पार्टी लगातार दूसरी बार पूर्ण बहुमत के साथ आएगी।

वाराणसी में 6 सीटों पर BJP को बढ़त

उत्तर प्रदेश की वाराणसी सीट पर अभी 6 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है। शहर दक्षिणी सीट से बीजेपी के नीलकंठ तिवारी आगे, शहर उत्तरी से रविन्द्र जायसवाल आगे, कैंट से सौरभ श्रीवास्तव आगे, सेवापुरी सुरेंद्र पटेल आगे, शिवपुर विधानसभा से अरविंद राजभर आगे, अजगरा से त्रिभुअन राम आगे, रोहनिया से अभय पटेल आगे, पिंडरा से अजय राय आगे हो गए हैं।

बागपत की तीनों सीटों पर BJP आगे
उत्तर प्रदेश के बागपत की तीन विधानसभा सीट पर भाजपा आगे चल रही है। बीजेपी ने पोस्टल बैलेट की गिनती में बड़ौत, बागपत और छपरौली में बढ़त बना ली है।
मतगणना के में पूरे प्रदेश के अलग-अलग जिलों में कुल 70 हजार सिविल पुलिसकर्मी तथा 245 कंपनी अर्धसैनिक बल और 69 कंपनी पीएसी के जवानों की तैनाती की गई है। संवेदनशील मतगणना स्थलों पर वीडियोग्राफी कराई जाएगी और इस कार्यक्रम में व्यवधान डालने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी आयोग के निर्देशानुसार कार्य करते हैं।

- शुरुआती रुझानों में BJP का शतक, सपा पिछड़ी, BJP 115, सपा 49, BSP और कांग्रेस 4-4 सीटों पर आगे

- BJP 95, सपा 37, BSP और कांग्रेस 4-4 सीटों पर आगे

UP में BJP आगे, गोवा-उत्तराखंड में कड़ी चुनौती

उत्तर प्रदेश में बीजेपी को बढ़त मिल रही है, तो उत्तराखंड में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। उत्तराखंड में बीजेपी 24, कांग्रेस 19 सीटों पर आगे है। गोवा में कांग्रेस 20 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है और बीजेपी सिर्फ 14 सीटों पर आगे चल रही है।

- BJP और SP में कांटे की टक्कर, दोनों 18-18 सीटों पर आगे

- पोस्टल बैलेट की गिनती में BJP 17 सीटों पर आगे, BSP तीन पर आगे

- पोस्टल बैलेट की गिनती में भाजपा 6 सीटों पर आगे

- BJP 78, सपा 37, BSP और कांग्रेस 4-4 सीटों पर आगे

- BJP 76, सपा 38, BSP और कांग्रेस 4-4 सीटों पर आगे

- BJP 67, सपा 37, BSP और कांग्रेस 4-4 सीटों पर आगे

- बाराबंकी, वाराणसी और प्रतापगढ़ जिले की एक-एक सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है

- सिराथू सीट से केशव प्रसाद मौर्या आगे निकले

- BJP 48, सपा 33, बसपा 4 और कांग्रेस 4 सीटों पर आगे

- BJP 37, सपा 26, बसपा 4 और कांग्रेस 4 और 2 सीटों पर अन्य आगे

- BJP 35, सपा 20, बसपा 3 और कांग्रेस 1 सीट पर आगे

- फाजिल नगर सीट से स्वामी प्रसाद मौर्या पीछे

- BJP 28 तो सपा 18 सीटों पर आगे

सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की जा रही है

- उत्तर प्रदेश विधानसभा की 403 सीटों के लिए मतगणना शुरू

- BJP 97, सपा 39, BSP और कांग्रेस 4-4 सीटों पर आगे

- चुनाव आयोग के अनुसार, शुरुआती रुझानों में, भाजपा की अलका सिंह संडीला विधानसभा क्षेत्र में आगे चल रही हैं

UP Election Result 2022 LIVE Updates: BJP का विजय उल्लास‚ योगी बोले- मोदीजी के नेतृत्व में ऐसा ही प्रचंड बहुमत मिलता है
Punjab Election Result 2022 Live : पंजाब में वोटों की गिनती जारी, 6 पर कांग्रेस और 4 पर आम आदमी पार्टी आगे

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com