अभिनेत्री बनने के लिए 12वीं फेल हो गई थी कंगना, आज करती हैं बॉलीवुड पर राज

कंगना रनौत अपनी बोल्ड personality के कारण जानी जाती है। रनौत सोशल मीडिया पर अक्सर चर्चाओं में बनी रहती है।
अभिनेत्री बनने के लिए 12वीं फेल हो गई थी कंगना, आज करती हैं बॉलीवुड पर राज
अभिनेत्री बनने के लिए 12वीं फेल हो गई थी कंगना, आज करती हैं बॉलीवुड पर राज

कंगना रनौत अपनी बोल्ड personality के कारण जानी जाती है। रनौत सोशल मीडिया पर अक्सर चर्चाओं में बनी रहती है।

कंगना अपनी खूबसूरती और अदाकारी से दर्शकों के दिल में राज करती है। साल 2006 में कंगना ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

अपनी मेहनत और लगन से एक अलग मुकाम हासिल किया है। कंगना लगभग 18 साल से इस इंडस्ट्री में है। बेशक उनके लिए ये सफर तय करना आसान नहीं था।

आज कंगना अपना 37वां जन्मदिन मना रही है आइए जानते है कंगना के मुश्किलों भरे इस सफर के बारे में।

मां-बाप से लड़कर आईं मुंबई

कंगना का जन्म साल 1987 में हिमाचल के मंडी जिले में हुआ। कंगना के पिता बिजनेसमैन है।रनौत की एक बड़ी बहन रंगोली और छोटा भाई अक्षत है और उनकी मां एक स्कूल में अध्यापिका हैं।

कंगना एक ऐसे परिवार से आती हैं जहां कोई नहीं चाहता था की वो एक अभिनेत्री बनें। उनके पिता चाहते थे की वो एक डॉक्टर बने, लेकिन कंगना 12वीं क्लास में फेल हो गई।

इस बात का खुलासा रनौत ने खुद इंटरव्यू में किया था उन्होनें ये भी बताया की अभिनेत्री बनना उनका सपना था और इसे पूरा करने के लिए वो माता-पिता से लड़कर मुंबई आई थी।

22 साल की उम्र में मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

कंगना ने 2006 में 'गैंगस्टर' मूवी से अपने करियर की शुरुआत की। उन्होनें इमरान हाशमी और शाइनी आहूजा के साथ इंडस्ट्री में डेब्यू किया।

इस फिल्म ने बड़े परदे पर खूब धमाल मचाया और कंगना को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री डेब्यू फीमेल कैटेगरी में फिल्मफेयर अवार्ड का विजेता भी बनाया।

इसके बाद से वो आज तक बॉलीवुड में छायी हुई है। उन्होंने ज्यादातर महिला प्रधान फिल्मों को प्राथमिकता दी और अपने काम के लिए खूब सुर्खियां बटोरी।

कंगना को फिल्म "फैशन" के लिए पहली बार राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। उस समय उनकी उम्र महज 22 साल थी। इसके बाद उन्हें "क्वीन","तनु वेड्स मनु" जैसी फिल्मों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया।

अभिनय के अलावा कंगना निर्देशक और निर्माता भी हैं। उनका खुद का एक प्रोडक्शन हाउस है जिसके बैनर तले उन्होनें कई फिल्मों का निर्माण किया।

कंगना के सभी फैंस आज उनके जन्मदिन पर बधाई दे रहे हैं और उनके शुभ-मंगल रहने की कामना कर रहे हैं।

अभिनेत्री बनने के लिए 12वीं फेल हो गई थी कंगना, आज करती हैं बॉलीवुड पर राज
BJP Candidate List: राजस्थान के लिए आज आ सकती है बीजेपी दूसरी लिस्ट, इन्हें मिल सकता है मौका
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com