No Pants Day: Underwear में घूम रही लड़कियां, जानिए ये कैसा ट्रेंड?
No Pants Day: फटे कपड़े पहनने से लेकर बदन पर तार लपेटने तक का ट्रेंड तो चल ही रहा है लेकिन एक ऐसा ट्रेंड जो शायद आपको हैरान कर देगा। लड़का हो या लड़की, युवा हो या बुजुर्ग सब अगर खुले आम बिना पेंट के केवल अंडरवियर में घूमे तो आपको कैसा लगेगा ? ऐसा ही नजारा लंदन जैसे कई बड़े शहरों में देखने को मिला।
सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली ये तस्वीरें आपको हैरान कर सकती हैं। इन फोटोज में अजीब बात ये है कि लोग बिना पेंट के सफर कर रहें हैं। कोट, शर्ट, जूते-मोजे और अंडरवियर सब पहना है, सिर्फ पेंट नही पहनी। और ऐसा करने वाले एक-दो लोग नहीं बल्कि सैकड़ों लोग हैं।
वीडियो देखें
दरअसल, इन सभी ने No Pants Day में हिस्सा लिया है। ये दिन ब्रिटेन सहित कई देशों में हर साल मनाया जाता है। इस बार No Pants Day 8 जनवरी को मनाया गया। इस दिन लोग बिना पेंट के घूमते है।
No Pants Day की शुरुआत कैसे हुई
No Pants Day की शुरुआत बीस साल पहले अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर से हुई थी। 2002 में न्यूयॉर्क के सात युवाओं की स्टिफ अपर लिप सोसायटी द्वारा इसे पहली बार मनाया गया।
इन युवाओं के दिमाग में एक मजाकिया आइडिया आया और वह पूरे दिन ट्रेन में बिना पैंट्स के घूमते रहे, लेकिन कुछ समय बाद उन्हें अपमानजनक कहते हुए गिरफ्तार कर लिया गया।
हालांकि उन्हें जल्दी ही छोड़ दिया गया, मगर उसके बाद से हर साल लोगों ने इसमें भाग लेना शुरू कर दिया। इस बार ये नजारा अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जर्मनी सहित कई देशों में मनाया गया।