पहली बार नहीं हुए शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत ड्रग्स लेने के आरोप में गिरफ्तार! पार्टी में नशा करते धरे गए थे

पहली बार नहीं हुए शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत ड्रग्स लेने के आरोप में गिरफ्तार! पार्टी में नशा करते धरे गए थे

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के भाई और एक्टर सिद्धांत कपूर को बेंगलुरु पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिद्धांत पर पार्टी में ड्रग्स लेने का आरोप है। एमजी रोड स्थित होटल पार्क के पब में चल रही रेव पार्टी में बेंगलुरु पुलिस ने छापेमारी की थी। इस पार्टी में सिद्धांत को डीजे के लिए बुलाया गया। पार्टी में सिद्धांत समेत 6 लोग ड्रग टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं इस मामले में उनके पिता ने अपने बयान में कहा कि 'मैं सिर्फ एक ही बात कह सकता हूं कि यह संभव नहीं है।

इस मामले में अभी यह स्पष्ट नहीं है कि ये सभी ड्रग्स लेकर पार्टी में आए थे या होटल में ड्रग्स लिए गए थे। सभी आरोपियों को उल्सूर थाना लाया गया है।
डीसीपी डॉ. भीमाशंकर बेंगलुरु सिटी ईस्ट डिवीजन

सुशांत सिंह राजपूत ड्रग्स मामले भी श्रद्धा कपूर का नाम आया था

सुशांत सिंह राजपूत ड्रग्स मामले में श्रद्धा कपूर को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की जांच सूची में भी शामिल किया गया था। हालांकि उनके खिलाफ कुछ भी ठोस साबित नहीं हो सका। सितंबर 2020 में एक व्हाट्सएप चैट में उनके नाम सामने आने पर श्रद्धा कपूर, सारा अली खान और दीपिका पादुकोण से सवाल किया गया।

शक्ति कपूर के बेटे है सिद्धांत कपूर
सिद्धांत कपूर बॉलीवुड अभिनेता शक्ति कपूर के बेटे हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1997 में आई फिल्म जुड़वा से की थी। सिद्धांत ने अग्ली, जज्बा, हसीना पारकर, पलटन, हैलो चार्ली और चेहरे जैसी फिल्मों में काम किया है। सिद्धांत को हाल ही में रिलीज हुई सीरीज भौकाल में भी देखा गया था।

इससे पहले 2008 में हुए गिरफ्तार

इससे पहले साल 2008 में मुंबई के जुहू में एक पार्टी के दौरान सिद्धांत को पुलिस ने गिरफ्तार किया था, उस पार्टी में एमडीएमए और कोक का भी इस्तेमाल किया गया था. सिद्धांत का दवा परीक्षण भी किया गया था। हालांकि कुछ समय बाद उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।

पहली बार नहीं हुए शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत ड्रग्स लेने के आरोप में गिरफ्तार! पार्टी में नशा करते धरे गए थे
Netflix ने किया Squid Game Season 2 का अंनाउंसमेंट, जल्द खत्म होगा फैंस का इंतजार

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com