Deepika Controversy: 'Besharam Rang' वाली के ठीक नहीं ढंग! टुकड़े-टुकड़े गैंग से नाता...विवाद खूब भाता?

#BoycottPathaan: फिल्म पठान के गाने ‘बेशरम रंग’ से एक बार फिर चर्चा में आई अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का विवादों से पुराना नाता है। दीपिका पर टुकड़े-टुकड़े गैंग का समर्थक होने का आरोप है, वहीं उनकी कई फिल्में किसी न किसी कारण से कंट्रोवर्सी में फंसी। देखें वीडियो...
Deepika Controversy: 'Besharam Rang' वाली के ठीक नहीं ढंग! टुकड़े-टुकड़े गैंग से नाता...विवाद खूब भाता?

Deepika Padukone Controversy: शाहरुख खान की बहुत प्रतीक्षित फिल्म पठान का एक गाना बेशर्म रंग रिलीज होते ही फिल्म कंट्रोवर्सी में फंस गई है। इस गाने में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण के जो सीन हैं उन पर विवाद शुरू हो गया है। गाने में शाहरुख के साथ भगवा बिकनी में दीपिका के जो सीन हैं वे बेहद कामुक हैं। बेशर्म रंग के इन्हीं पोज को लेकर सोशल मीडिया पर फिल्म पठान के बायकॉट करने की मांग शुरू हो रही है।

बॉलीवुड की फिल्म ‘पठान’ का पहला गाना ‘बेशरम रंग’ जहां सुर्खियां बटोर रहा है, वहीं गाने में दीपिका के आउटफिट कलर को लेकर सोशल मीडिया पर काफी विवाद हो रहा है। ऐसे में एक बार फिर से दीपिका से जुड़े उन विवादों की चर्चा होने लगी हैं, जिसकी वहज से वह लोगों की आंखों की किरकिरी बन गई थी। आइए हम आपको बताते हैं दीपिका पादुकोण से जुड़ी कॉन्ट्रोवर्सीज...

आइटम सॉन्ग 'दम मारो दम'

साल 2011 भी दीपिका के नाम एक विवाद रहा है। जो उनके आइटम सॉन्ग 'दम मारो दम' (Dum Maro Dum) से जुड़ा था। बता दें कि यह एक रिमिक्स था, जिसमें दीपिका काफी बोल्ड दिखाई दी थीं। आपको बता दें इस गाने पर आपत्ति जताते हुए खुद जीनत अमान (Zeenat Aman) ने भी नाराज़गी जाहिर की थी।

फिल्म छपाक और जेएनयू

साल 2020 में आई फिल्म छपाक (chhapaak) को लेकर भी दीपिका लोगों की आंखों की किरकिरी बन गई थीं। हालांकि इस साल वह एक नहीं बल्कि दो विवादों से घिरी हुई थीं। पहला फिल्म के प्रमोशन के लिए उनका जेएनयू पहुंच जाना और दूसरा फिल्म छपाक की कहानी और किरदारों को लेकर काफी सवाल खड़े हुए थे। दीपिका जेएनयू में हिंसा के खिलाफ छात्रों के प्रोटेस्ट का समर्थन करने के लिए विश्वविद्यालय पहुंची थी। इस प्रदर्शन में उनके साथ जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार भी मौजूद थे।

बवाल हुआ तो 'पद्मावती' हुई ‘पद्मावत’

‘पद्मावत’ (Padmavat) को लेकर मचा बवाल- फिल्म 'पद्मावत' शूटिंग के दिनों से विवादों में रही है। इस फिल्म से दीपिका पादुकोण का सबसे बड़ा विवाद जुड़ा है। इस फिल्म में दीपिका जो किरदार निभा रही थीं उसे लेकर देश के अलग-अलग राज्यों में प्रदर्शन देखने को मिला था। इस विवाद में निर्देशक संजय लीला भंसाली और दीपिका पादुकोण के सड़कों पर पुतले फूंके गए थे। इस विवाद में दीपिका की नाक काटने की धमकी तक दे दी गई थी। जिसकी वजह से फिल्म का नाम बदलना पड़ा और 'पद्मावती' (Padmavati) से 'पद्मवात' करना पड़ा।

ड्रग्स केस में उलझीं

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद ड्रग्स मामला काफी चर्चा में आया था। उन दिनों दीपिका का नाम ड्रग्स केस में उस समय आया था। जांच के दौरान दीपिका की उनकी पूर्व मैनेजर करिश्मा प्रकाश के साथ की एक चैट का स्क्रीनशॉट लीक हो गया था। इस चैट में दोनों ही ड्रग्स को लेकर बात कर रहे थे। इस मामले में दीपिका से सितंबर 2020 में एनसीबी ने घंटों पूछताछ की थी। ड्रग्स केस में दीपिका का नाम आने के बाद वह लोगों की आंखों की किरकिरी बन गई थीं।

नागरिकता को लेकर विवाद

दीपिका पादुकोण अपनी नागरिकता को लेकर भी विवादों में रही हैं। ये मामला तबका है जब जब देश में नागरिकता कानून का मुद्दा गरमाया, तब दीपिका पादुकोण की नागरिकता को लेकर भी सवाल खड़े हुए। आपको बता दें कि दीपिका का जन्म भारत में नहीं, बल्कि डेनमार्क के कोपेनहेगन में हुआ था। दीपिका के पिता प्रकाश पादुकोण एक जाने माने बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। अपने खेल के कारण उन्हें विदेशों में जाना पड़ता था। उनकी पत्नी भी उनके साथ जाती थीं। बताया जाता है कि उसी दौरान दीपिका का जन्म दूसरे देश में हुआ था।

अब पठान का गाना ‘बेशरम रंग’

गत विवादों की तरह ही दीपिका पादुकोण एक बार फिर से विवादों में है। इस बार उनके विवादों में आने की वजह उनका हॉट और बोल्ड अंदाज है। बता दें कि जबसे शाहरुख खान की आने वाली मूवी 'पठान' का पहला गाना 'बेशरम रंग...' रिलीज हुआ है, तब से इस गाने के साथ ही दीपिका भी विवादों में घिर गई हैं। इस गाने में दीपिका ने भगवा रंग की बोल्ड ड्रेस पहन कर शाहरुख खान रोमांस करती हुई दिखाई दे रही हैं। इसलिए लोग उनके आउटफिट को लेकर उन्हें ट्रोल कर हे हैं और मूवी का विरोध कर रहे हैं।

Deepika Controversy: 'Besharam Rang' वाली के ठीक नहीं ढंग! टुकड़े-टुकड़े गैंग से नाता...विवाद खूब भाता?
Pathaan Movie: भगवा बिकनी में बेहद अश्लील पोज; हिंदू संगठनों में रोष, कहा- करें बायकॉट

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com