पाकिस्तान में फल-फूल रहा भारत का दुश्मन नंबर वन- अमेरिका

'कंट्री रिपोर्ट्स ऑन टेररिज्म 2020' में पाकिस्तान की जमकर खिंचाई
'कंट्री रिपोर्ट्स ऑन टेररिज्म 2020' में पाकिस्तान की जमकर खिंचाई

'कंट्री रिपोर्ट्स ऑन टेररिज्म 2020' में पाकिस्तान की जमकर खिंचाई

डेस्क न्यूज. विश्व के लिए सबसे बड़ा खतरा आज आंतकवाद से है। कुछ देश ऐसे हैं जो कि अपने पड़ोसी देशों को निशाना बनाने वाले के लिए आंतक का सहारा लेकर अपने ही घर में आंतक को पनाह दे रहे हैं। हमारे देश के लिए भी आज आंतक एक बड़ी चुनौती है और आंतकवाद से हमारे देश को सबसे बड़ा खतरा पड़ोसी देश पाकिस्तान से है। ये बात सभी जानते हैं कि पाकिस्तान में आंतक को पनाह देने का खेल कोई नया नहीं है। ऐसा नही है कि दुनिया को पाकिस्तान की नापाक हरकतों के बारे में जानकारी नहीं है। यहीं कारण है कि एक बार फिर से पाकिस्तान अपनी हरकतों के कारण दुनिया के सामाने बेनकाब कर दिया है।

'कंट्री रिपोर्ट्स ऑन टेररिज्म 2020' में पाकिस्तान की जमकर खिंचाई

अमेरिकी विदेश विभाग ने 'कंट्री रिपोर्ट्स ऑन टेररिज्म 2020' में पाकिस्तान की जमकर खिंचाई की है। आसान भाषा में अगर इसको समझें तो रिपोर्टस में पाकिस्तान को अपने देश में पनप रहे आंतकियों पर कार्यवाही करने के मामले में फिसड्डी माना है। क्योंकि जैश-ए-मोहम्मद का मसूद अजहर और लश्कर का साजिद मीर जो कि 2008 के मुंबई हमले के मास्टरमाइंड थे ऐसे आंतकवादियों पर कोई कार्यवाही नहीं की, जिसके चलते ही अमेरिकी विदेश विभाग ने 'कंट्री रिपोर्ट्स ऑन टेररिज्म 2020' पर पाक को आंतकवाद के मुद्दे पर एक बार फिर से दुनिया के सामने बेनकाब किया है।

अभी पाकिस्तान में कुल 12 आंतकी संगठन सक्रिय

कुछ समय पहले जारी की गई अमेरिकी कांग्रेस की रिपोर्ट ‘कांग्रेसनल रिसर्च सर्विस’ में भी पाकिस्तान की कोई कम किरकिरी नहीं हुई थी, आपको क्या लगता है कि पाक में कितने आंतकी संगठन होंगे, एक-दो ?, जी नहीं.. अभी पाकिस्तान में कुल 12 आंतकी संगठन सक्रिय हैं। ये बात हम नहीं कह रहे, ये खुलासा हुआ है ‘कांग्रेसनल रिसर्च सर्विस मेें, पाकिस्तान में 12 आंतकी संगठन सक्रिय हैं।

पाकिस्तान में सक्रिय आंतकी संगठन की लिस्ट

अलकायदा इन द इंडियन सबकॉन्टिनेंट (एक्यूआईएस), इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रोविंस (आईएसकेपी या आई-के), अफगान तालिबान, हक्कानी नेटवर्क, तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी), बलोचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए), जुंदल्ला (उर्फ जैश अल-अदल), सिपाह-ए-सहाबा पाकिस्तान (एसएसपी), लश्कर-ए-झंगवी (एलईजे)।

आंतक के दांत खट्टे करने में भारत आगे

अमेरिकी विदेश विभाग के द्वारा जारी की गई 'कंट्री रिपोर्ट्स ऑन टेररिज्म 2020 में भारत में भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को आतंकी खतरों से निपटने के लिए कारगर बताया गया है। इसके अलावा रिपोर्ट में चौकाने वाला खुलासा भी हुआ है जिसमे बताया गया है कि भारतीय मूल के 66 लड़ाके आतंकी संगठन ISIS से जुड़े थे।

2019 की तुलना में आंतक से मौत के आंकड़ों में 10 प्रतिशत की वृद्धि

कंट्री रिपोर्ट्स ऑन टेररिज्म 2020 पर बात करते हुए अमेरिकी के विदेश मंत्री एंटनी जे ब्लिंकन ने बताया कि रिपोर्ट की गणना करने से पता चलता है कि आतंकवादी हमलों की संख्या और उन हमलों के परिणामस्वरूप होने वाली मौतों की कुल संख्या में 2020 में वृद्धि हुई है और ये 2019 की तुलना में 10 प्रतिशत से ज्यादा हैं।

चीन के खिलाफ नए प्रतिबंधों की घोषणा

अमेरिका ने गुरुवार को उइगर मुसलमानों के मानवाधिकारों के हनन को लेकर चीन के खिलाफ नए प्रतिबंधों की घोषणा की। राष्ट्रपति जो बिडेन के प्रशासन ने कहा कि वह शिनजियांग प्रांत में मानवाधिकारों के हनन के लिए कई चीनी बायोटेक और निगरानी कंपनियों पर नए प्रतिबंध लगा रहा है। वाणिज्य विभाग चीन की सैन्य चिकित्सा विज्ञान अकादमी और उसके 11 शोध संस्थानों को निशाना बना रहा है जो चीनी सेना की मदद के लिए जैव प्रौद्योगिकी पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com