जापान के ओसाका शहर में भीषण आग से 27 लोगों की मौत

पुलिस ने आग लगने का कारण आगजनी को बताया है। ओसाका पुलिस के एक प्रवक्ता ने समाचार एजेंसी एएफपी को बताया कि अधिकारी आग लगने की वजहों की जांच कर रहे हैं। मृतकों में 10 महिलाएं शामिल।

जापान के ओसाका शहर में भीषण आग से 27 लोगों की मौत

17 दिसंबर को जापानी शहर ओसाका में एक मेंटल हैल्थ क्लिनिक की एक व्यावसायिक इमारत में भीषण आग लग गई। इस हादसे में अब तक 27 लोगों की जान चली गई है। पुलिस ने आग लगने का कारण लापरवाही से आगजनी घटना होना बताया है। मृतकों में 10 महिलाएं शामिल हैं। ओसाका पुलिस के एक प्रवक्ता ने समाचार एजेंसी एएफपी को बताया कि अधिकारी आग लगने की वजहों की जांच कर रहे हैं। पुलिस सूत्रों का हवाला देते हुए, कुछ जापानी मीडिया कहना है कि एक व्यक्ति ने आग लगाने के लिए कोई लिक्विड गिराया था। जिससे आग ने विकराल रूप ले लिया।

ज्यादातर लोगों की मौत दम घुटने से
‘जापान टाइम्स’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक ओसाका के कॉमर्शियल ब्लॉक में एक मल्टीस्टोरी बिल्डिंग है। इसके चौथे फ्लोर पर एक मेंटल हेल्थ क्लिनिक है और अक्सर यहां कई लोग मौजूद रहते हैं। शुक्रवार सुबह भी यहां कई मरीज आए थे। अचानक आग लग गई। इमरजेंसी सर्विस अलर्ट के बाद 20 से ज्यादा फायर ब्रिगेड यहां पहुंचीं। कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन 27 लोगों को नहीं बचाया जा सका। एक चश्मदीद के मुताबिक ज्यादातर लोगों की मौत दम घुटने की वजह से हुई।
<div class="paragraphs"><p>नीचे टेंट लगाकर मृतकों को रखा गया। इसके बाद शव हॉस्पिटल भेजे गए।</p></div>

नीचे टेंट लगाकर मृतकों को रखा गया। इसके बाद शव हॉस्पिटल भेजे गए।

70 दमकल ने पाया आग पर काबू

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आग स्थानीय समयानुसार सुबह 10:18 बजे लगी। दोपहर तक दमकल की 70 गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी थीं। अधिकारी ने बताया कि पश्चिमी जापान में किताशिंची रेलवे स्टेशन के पास एक व्यस्त कारोबारी इलाके में लगी आग पर आधे घंटे की मशक्कत के बाद काबू पा लिया गया। पुलिस प्रशासन ने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है।

27 लोगों के मारे जाने की आशंका
रिपोर्ट्स के मुताबिक आग से इमारत की चौथी मंजिल को काफी नुकसान पहुंचा है। ओसाका दमकल विभाग ने एएफपी को बताया कि आग में घायल हुए 28 लोगों में से 27 में बचने का कोई सबूत नहीं दिखा। आपको बता दें कि जापान में केवल एक डॉक्टर ही किसी व्यक्ति को मृत घोषित कर सकता है।

जापान के ओसाका शहर में भीषण आग से 27 लोगों की मौत
'जब रेप को रोक न पाओ तो लेटे रहो‚ और उसके मजे लो' ये नेता नारी को सरेआम क्यों कर रहे शर्मसार ?

2019 में भी हुई थी आगजनी की घटना

ओसाका जापान का एक प्रमुख आर्थिक केंद्र है। ओसाका राजधानी टोक्यो के बाद जापान का सबसे बड़ा मेट्रो शहर है। एक साल पहले क्योटो एनिमेशन स्टूडियो में 2019 में हुए आगजनी हमले में एक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया गया था। इसमें 36 लोगों की मौत हो गई।


जापान के ओसाका शहर में भीषण आग से 27 लोगों की मौत
बेटे ने माता-पिता की कुल्हाड़ी से कर दी हत्या! छोटे भाई को भी किया घायल, ये थी वजह

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com