BBC जवाब दो- क्या गोधरा में मारे गए हिन्दुओं के परिजनों का इंटरव्यू लिया?

BBC की डॉक्यूमेंट्री का अब ब्रिटेन में भी जमकर विरोध होने लगाा है। इस प्रोपेगेंडा डॉक्यूमेंट्री को ब्रिटेन में भी बैन करने की माँग हो रही है। प्रदर्शनकारी BBC से सवाल कर रहें हैं कि क्या उन्होंने गोधरा में मारे गए हिन्दुओं के परिजनों का इंटरव्यू लिया?
BBC जवाब दो- क्या गोधरा में मारे गए हिन्दुओं के परिजनों का इंटरव्यू लिया?

PM Narendra Modi के खिलाफ दुष्प्रचार करने के लिए बनाई गई BBC की डॉक्यूमेंट्री का अब ब्रिटेन में भी जमकर विरोध होने लगाा है। प्रवासी भारतीयों ने लंदन में स्थित BBC मुख्यालय और उसके क्षेत्रीय कार्यालयों के बाहर बड़ी संख्या में एकजुट होकर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में लोगों ने प्रोपेगेंडा डॉक्यूमेंट्री को ब्रिटेन में भी बैन करने की माँग की है।

इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारी ‘Boycott BBC’, ‘ब्रिटिश बायस कॉर्पोरेशन’ और ‘स्टॉप द हिन्दूफोबिक नैरेटिव’, ‘बीबीसी शर्म करो’ और ‘भारत माता की जय’ जैसे नारे वाली तख्तियाँ लहराते हुए दिखे। वहीं प्रदर्शनकारियों ने तिरंगा लहराते हुए बीबीसी के विरोध में नारे भी लगाए।

प्रदर्शनकारियों ने मीडिया से बात करते हुए क्या कहा?

BBC ने गोधरा कांड में मारे गए हिंदुओं के एक भी परिवार का इंटरव्यू नहीं लिया। उसका एजेंडा इस्लाम समर्थक और भारत व हिंदू विरोधी है। वह दूसरे पक्ष को नहीं दिखाता। BBC मोदी और भारत को बदनाम करने के लिए एक एजेंडा चलाता है।
मीडिया संस्थान की डॉक्यूमेंट्री एक प्रोपेगंडा है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर झूठ फैलाया गया। डॉक्यूमेंट्री में बीबीसी ने अपने इंटरव्यू को काट दिया और वही दिखाया जो उनके एजेंडे के अनुकूल था।
BBC ने हिंदुओं और मुस्लिमों के बीच हिंसा को भड़काने के लिए एक झूठी कहानी फैलाई है। हमारे सुप्रीम कोर्ट पर सवाल उठाने वाले कौन होते हैं? मैं बीबीसी का बहिष्कार कर रही हूँ। वे अब इसे क्यों दिखा रहे हैं? 2024 में मोदी को रोकने के लिए बहुत सारी शक्तियाँ काम कर रही हैं। लेकिन, मुझे लगता है कि वह फिर से जीतेंगे।
डॉक्यूमेंट्री पूरी तरह से एकतरफा है। दोनों पक्षों को नहीं दिखाया गया। बीबीसी ने इस बात पर ध्यान नहीं दिया कि दंगे क्यों शुरू हुए। पुरुषों, महिलाओं और छोटे बच्चों से भरी एक ट्रेन कैसे जल गई। मरने वाले 300 से 400 हिंदुओं पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। मारे गए 200 पुलिस अधिकारियों का कोई उल्लेख नहीं है।

दरअसल BBC ने इस डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि बिगाड़ने की पुरजोर कोशिश की है। यही नहीं मोदी की इस्लाम विरोधी छवि दिखाने की भी कोशिश की है।

BBC जवाब दो- क्या गोधरा में मारे गए हिन्दुओं के परिजनों का इंटरव्यू लिया?
No Pants Day: Underwear में घूम रही लड़कियां, जानिए ये कैसा ट्रेंड?

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com